8th Pay Commission: 2.0 फिटमेंट फैक्टर से चमकेगी किस्मत? जानें आपकी जेब में कितनी आएगी बढ़ी हुई सैलरी

8वें वेतन आयोग में 2.0 फिटमेंट फैक्टर लागू होने पर न्यूनतम मूल वेतन 18,000 से बढ़कर 36,000 रुपये हो सकता है। जानिए कुल इन-हैंड सैलरी, भत्तों और 1 जनवरी 2026 से मिलने वाले एरियर का पूरा गणितीय हिसाब आसान भाषा में।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 29 August 2026, 12:13 PM IST
google-preferred

New Delhi: देश के लगभग 49 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों के लिए आने वाला समय बड़ी राहत लेकर आ सकता है। आगामी चुनावों से पहले केंद्र सरकार 8वें वेतन आयोग को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है।

चर्चा है कि अगर नया 2.0 फिटमेंट फैक्टर लागू किया जाता है, तो कर्मचारियों के न्यूनतम बेसिक पे (मूल वेतन) में सीधे दोगुनी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इससे कर्मचारियों के पूरे सैलरी स्ट्रक्चर और वित्तीय स्थिति में बड़ा सकारात्मक बदलाव आएगा।

क्या होता है फिटमेंट फैक्टर और कैसे बदलती है सैलरी?

साधारण शब्दों में कहें तो फिटमेंट फैक्टर वह फॉर्मूला या गुणक (मल्टीप्लायर) है, जिससे आपकी पुरानी बेसिक सैलरी को नई बेसिक सैलरी में बदला जाता है। अगर फिलहाल किसी कर्मचारी का न्यूनतम मूल वेतन 18,000 रुपये है और सरकार 2.0 का फिटमेंट फैक्टर तय करती है, तो नई बेसिक सैलरी सीधे 36,000 रुपये हो जाएगी।

हालांकि, बेसिक पे दोगुनी होने का मतलब यह नहीं है कि आपकी टेक-होम यानी इन-हैंड सैलरी भी 100% बढ़ जाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि नया वेतन आयोग लागू होते ही मौजूदा महंगाई भत्ता (DA) शून्य हो जाता है और भत्तों का गणित फिर से सेट होता है।

बाजार में लौटती रौनक: हफ्ते के आखिरी दिन सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त, रुपया भी डॉलर के मुकाबले हुआ मजबूत

7वें वेतन आयोग का इतिहास और एरियर की गणित

साल 2016 में लागू हुए 7वें वेतन आयोग में 2.57 का फिटमेंट फैक्टर इस्तेमाल किया गया था, जिससे न्यूनतम वेतन 7,000 रुपये से बढ़कर 18,000 रुपये हुआ था। अब 10 साल बाद 8वां वेतन आयोग लागू करने की प्रक्रिया पर चर्चा चल रही है।

नई सिफारिशें जब भी अंतिम रूप लेंगी, इसे 1 जनवरी 2026 की प्रभावी तिथि से ही लागू माना जाएगा। ऐसे में कर्मचारियों को पुरानी तिथि से लेकर फैसला लागू होने तक का पूरा बकाया (एरियर) एकमुश्त मिलेगा।

Digital Fraud Alert: अब AI रोकेगा ऑनलाइन ठगी! जानें RBI का नया प्लान, साइबर फ्रॉड होने पर पैसे वापस पाने का आसान तरीका

1.92 से 2.86 के बीच अटकलें, पेंशनर्स को भी बड़ा फायदा

फिलहाल बाजार और जानकारों के बीच फिटमेंट फैक्टर 1.92 से लेकर 2.86 तक होने के कयास लगाए जा रहे हैं, हालांकि सरकार की तरफ से अभी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। अगर 2.0 या इससे अधिक का गुणक तय होता है, तो कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनभोगियों की पेंशन और भत्तों में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा।

Location :  New Delhi

Published :  29 August 2026, 12:13 PM IST

Advertisement