भीषण सड़क हादसे में 10 से अधिक लोगों की मौत, कई घायल; असम के काजीरंगा में ट्रक-मिनी बस में जबरदस्त भिड़ंत

असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसे में 10 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। यहां ट्रक और मिनी बस की आमने-सामने टक्कर के बाद चीख पुकार मच गई। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। मौके पर भारी चीख पुरार मची हुई है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 13 November 2026, 5:01 PM IST

Kaziranga: असम के काजीरंगा में शुक्रवार दोपहर को भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 10 से अधिक लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना के बात मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में कुछ लोगों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है।

हादसे के बाद मौके पर भारी चीख पुकार मची हुई है।

जनकारी के मुताबिक नेशनल हाईवे संख्या 715 पर यह हादसा हुआ। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक और मिनी बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। सवारियों से भीर मिनी बस तेज रफ्तार से चल रही थी, जो सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। हादसे में मौके पर ही 10 लोगों ने दम तोड़ दिया।

असम के काजीरंगा में ट्रक और मिनी बस की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 10 से अधिक लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। टक्कर के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई

#Kaziranga #Assam #RoadAccident #TruckMiniBusCollision #Trending #Viral https://t.co/FKCpXYod2z

— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 13, 2026

हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

मंत्री अतुल बोरा पहुंचे घटनास्थल

हादसे की जानकारी मिलते ही असम के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री और स्थानीय विधायक अतुल बोरा घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया। घायलों को कोहोरा मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए जोरहाट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया है।

तेज रफ्तार को माना जा रहा हादसे की वजह

गोलाघाट एसएसपी ने बताया किशुरुआती जांच में सामने आया है कि मिनी बस काफी तेज रफ्तार में थी। काजीरंगा नेशनल पार्क के आसपास वाहनों की गति को लेकर प्रतिबंध लागू हैं। पुलिस और बचाव दल मौके पर मौजूद हैं। बस से शवों को बाहर निकाला जा रहा है। बस में कुल कितने यात्री सवार थे।

Location :  Kaziranga

Published :  13 November 2026, 4:46 PM IST