हिंदी
ये हैं देश के सबसे बड़े एक्सप्रेसवे (Img: Canva)
New Delhi: देश में एक्सप्रेसवे का नेटवर्क तेजी से बढ़ रहा है। इन सड़कों ने सफर को पहले से ज्यादा आसान और तेज बना दिया है। अगर टोल की बात करें तो हर एक्सप्रेसवे पर शुल्क अलग-अलग है। हाल ही में शुरू हुए लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे ने सबसे ज्यादा प्रति किलोमीटर टोल लेने वाला एक्सप्रेसवे बनने का रिकॉर्ड बनाया है।
63 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे पर कार, जीप और वैन के लिए 275 रुपये टोल तय किया गया है। यानी एक किलोमीटर के लिए करीब 4.37 रुपये देने होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस एक्सप्रेसवे के बीच में 5 टोल प्लाजा आता है। यह देश का पहला बैरियर-लेस एक्सप्रेसवे है, जहां FASTags के जरिए ऑटोमैटिक टोल कटता है। यह देश के सभी बड़े एक्सप्रेसवे में सबसे ज्यादा है।
टोल के मामले में दूसरे नंबर पर मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे है। यहां 94 किलोमीटर के सफर के लिए 320 रुपये टोल लगता है। इसके बाद गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का नाम आता है, जहां 91 किलोमीटर की यात्रा के लिए 295 रुपये चुकाने पड़ते हैं।
ये भी पढ़ें - 120 की रफ्तार और कुछ मिनटों का सफर: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का तोहफा, पर टोल टैक्स सुनकर उड़ जाएंगे होश
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे भी इस सूची में शामिल है। 210 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे पर कार चालकों के लिए 675 रुपये टोल तय किया गया है।
गंगा एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे और मुंबई-नागपुर समृद्धि महामार्ग जैसे लंबे एक्सप्रेसवे पर कुल टोल भले ज्यादा हो, लेकिन प्रति किलोमीटर के हिसाब से शुल्क लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे से कम है। आगरा-लखनऊ और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भी प्रति किलोमीटर टोल अपेक्षाकृत कम लिया जाता है।
अगर प्रति किलोमीटर टोल की बात करें तो पूर्वांचल एक्सप्रेसवे सबसे सस्ता है। 341 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे पर कार के लिए 680 रुपये टोल लगता है। यानी एक किलोमीटर का खर्च करीब 1.99 रुपये पड़ता है, जो इस सूची में सबसे कम है।
ये भी पढ़ें - Mathura: रात के अंधेरे में अचानक चली गोलियां… यमुना एक्सप्रेसवे पर आखिर ऐसा क्या हुआ मच गया हड़कंप
एक्सप्रेसवे सफर को तेज और आरामदायक बनाते हैं, लेकिन यात्रा से पहले टोल की जानकारी होना भी जरूरी है। इससे लोग अपने सफर का बजट पहले से तय कर सकते हैं और सही रास्ता चुन सकते हैं।
Location : New Delhi
Published : 14 July 2026, 2:41 PM IST