
आशा भोसले (Image Source: Internet)
Mumbai: मशहूर गायिका आशा भोसले के निधन के बाद पूरे देश में शोक का माहौल है। 12 अप्रैल 2026 को दिल का दौरा पड़ने से उनका 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मुंबई स्थित उनके घर प्रभा कुंज में उनके जाने के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है। परिवार और करीबी लोग गमगीन हैं।
उनके पार्थिव शरीर को आज मुंबई के शिवाजी पार्क में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा, ताकि आम लोग और उनके चाहने वाले उन्हें श्रद्धांजलि दे सकें। इसके बाद शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। देशभर से उनके प्रशंसक और संगीत प्रेमी उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं।
आशा भोसले अपने जीवन के अंतिम दिनों तक अपनी सादगी और विनम्रता के लिए जानी जाती रहीं। एक सुरक्षाकर्मी ने बताया कि कुछ दिन पहले ही वह देर रात अपने घर लौटी थीं। उम्र के कारण थोड़ी कमजोर दिखने के बावजूद उन्होंने हमेशा की तरह मुस्कुराते हुए हालचाल पूछा। यह उनका सहज और अपनापन भरा स्वभाव ही था, जिसने उन्हें हर किसी के दिल के करीब बना दिया।
आशा भोसले के निधन से हर दिल हुआ भावुक, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
सुरक्षाकर्मी ने उनके निधन को अचानक और चौंकाने वाला बताया, लेकिन यह भी कहा कि उन्हें किसी लंबी बीमारी का कष्ट नहीं सहना पड़ा, जो एक तरह से राहत की बात है। उनकी यही सादगी और इंसानियत उन्हें एक महान कलाकार के साथ-साथ एक महान इंसान भी बनाती है।
आशा भोसले ने अपने करियर में हजारों गीत गाकर संगीत की दुनिया में एक अमिट छाप छोड़ी। उनके गानों ने पीढ़ियों को जोड़ा और हर उम्र के लोगों के दिलों में जगह बनाई। लोअर परेल स्थित उनके निवास के बाहर खड़े एक स्थानीय दुकानदार ने कहा कि वह रोज उनके गाने सुनता है और उनके जाने से एक युग का अंत हो गया है।
कौन बनेगा बिहार का अगला CM? सम्राट के रहते बैठक से बढ़ा सस्पेंस…
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी उनके घर पहुंचे और परिवार से मिलकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। आशा भोसले का जाना भारतीय संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनकी आवाज और उनके गीत हमेशा लोगों के दिलों में गूंजते रहेंगे।
Location : Mumbai
Published : 13 April 2026, 6:26 AM IST