नवी मुंबई में तेल कंपनी के गोदाम में लगी आग, धुएं के गुबार से घिरा इलाका

Mumbai: नवी मुंबई के सानपाडा स्थित माफ्को मार्केट इलाके में उस वक्त सब कुछ धुआ धुआ हो गया जब रविवार रात एक तेल कंपनी के गोदाम में भीषण आग लग गई।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 23 November 2026, 8:30 AM IST

Mumbai: नवी मुंबई के सानपाडा स्थित माफ्को मार्केट इलाके में उस वक्त सब कुछ धुआं धुआं हो गया जब रविवार रात एक तेल कंपनी के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषम थी कि कुछ ही पलों में गोदाम में ऊंची लपटें और धुएं के गुबार उठने लगे, जिससे आसपास के इलाके में अफरा तफरी मच गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की कई टिमों को मौके पर भेजा गया। 

कैसे भड़की भीषण आग

बता दें कि  'सप्तश्रृंगी ऑयल कंपनी' का यह गोदाम सानपाडा के सेक्टर 18 में माफ्को मार्केट के पीछे स्थित है। शुरूआती जांच के मुताबिक, गोदाम में तेल और अन्य अत्यधिक ज्वलनशील पदार्थ रखे हुए थे, जिसके चलते ही आग तेजी से भड़क गई। मौके से धमाके जैसी आवजें आने की भी खबरें मिली ।

आग लगने की जानकारी मिलते ही नवी मुंबई के कई विभिन्न केंद्रों से दमकल की गाड़िया मौके पर पुहंची और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के लिए गोदाम के अंदर गए।

दमकल अधिकारियों का बयान

दमकल अधिकारियों ने जानकारी दी कि तेल और अन्य ज्वलनशील पदार्थों की मौजूदगी के कारण आग पर काबू पाना बहुत मुश्किल हो गया था। आग को आसपास की अन्य औद्योगिक इकाइयों और गोदामों तक फैलने से रोकना एक बड़ी चुनौती थी। पुलिस और अन्य बचाव एजेंसियां ​​भी मौके पर पहुंच गईं।

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी में भारी गिरावट जारी, गोल्ड 29% और सिल्वर 61% तक टूटा, खरीदारी से पहले जानें भाव

शुरूआती जांच में क्या आया सामने?

 रविवार होने की वजह से उस समय गोदाम में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा मानवीय हादसा टल गया। हालांकि, इस आग से गोदाम में रखा तेल, मशीनरी और अन्य सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए हैं। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों ने बताया कि नुकसान के दायरे और घटना के सटीक कारणों की पूरी जानकारी आग के पूरी तरह बुझ जाने और जांच पूरी होने के बाद ही मिल सकेगी।

Location :  Mumbai

Published :  23 November 2026, 8:30 AM IST