मायानगरी मुंबई में महाठगी: GST निपटाने के नाम पर 8 करोड़ का डाका, सरकारी खौफ दिखाकर पूर्व मैनेजर को किया कंगाल

मुंबई में बकाया GST निपटाने के नाम पर पूर्व मैनेजर से 7.99 करोड़ की ठगी का खुलासा! रोमी भगत और उसके साथियों ने बैंक खाता फ्रीज कराने की धमकी देकर ऐंठे करोड़ों रुपये। बीकेसी पुलिस ने दर्ज किया केस, जानिए साइबर जालसाजी का पूरा खेल।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 7 September 2026, 9:57 AM IST
google-preferred

Mumbai: मुंबई में साइबर और वित्तीय धोखाधड़ी का एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां टैक्स देनदारी निपटाने का झांसा देकर एक पूर्व मैनेजर से 7.99 करोड़ रुपये ऐंठ लिए गए। बांद्रा और बीकेसी पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के अनुसार, ठगों के सिंडिकेट ने सरकारी एजेंसियों का डर दिखाकर और ऊंची पहुंच का दावा कर इस पूरी साजिश को अंजाम दिया। इस मामले में चर्चित नाम हिरेन उर्फ रोमी भगत और उसके साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

कंपनी बंद होने से शुरू हुई मुसीबत, ठगों ने बनाया शिकार

दादर के रहने वाले पीड़ित अमित टिपनिस (50) 'BWW ग्लोबल' नामक कंपनी में बतौर मैनेजर कार्यरत थे। वर्ष 2020 में कोविड महामारी के दौरान कंपनी का कामकाज ठप हो गया, जिसके बाद करीब 11 करोड़ रुपये की GST देनदारी का बोझ टिपनिस पर आ पड़ा।

इस संकट से निकलने के लिए सितंबर 2023 में वकील के जरिए उनकी मुलाकात आरोपी हिरेन भगत और आकाश गुप्ता से हुई। आरोपियों ने GST विभाग में मजबूत सांठगांठ का दावा करते हुए मामला रफा-दफा कराने का झांसा दिया।

सुनीता के चीटिंग और तलाक के दावों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी, मुंबई में इवेंट के दौरान छलका एक्टर का दर्द

अकाउंट फ्रीज कराकर ऐंठे करोड़ों

ठगी का यह खेल यहीं नहीं रुका। जनवरी 2024 में भगत के एक अन्य मामले में जेल जाने के बाद आरोपी आकाश गुप्ता ने पीड़ित पर दबाव बनाना शुरू किया। उसने धमकी दी कि रकम न देने पर बैंक खाते सीज करवा दिए जाएंगे।

इसके कुछ ही समय बाद वाशी स्थित टिपनिस का खाता GST अधिकारियों द्वारा फ्रीज कर दिया गया, जिससे डरकर पीड़ित ने आरोपियों के बताए अलग-अलग खातों में करीब 8 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके अलावा CA पूजन परमार को भी 5 लाख रुपये दिए गए।

समाधान की जगह मिली धमकी

अगस्त 2024 तक जब GST का कोई समाधान नहीं निकला, तो पीड़ित ने आरोपियों से संपर्क साधा। मार्च में वर्ली में हुई एक मुलाकात के दौरान रोमी भगत ने पीड़ित को अंजाम भुगतने की धमकी दी।

Maratha Reservation: 11 सितंबर तक मांगें नहीं मानीं तो 12 को मुंबई कूच! जरांगे की सरकार को आखिरी चेतावनी

ठगी का अहसास होने पर अमित टिपनिस ने बीकेसी पुलिस स्टेशन का रुख किया। पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच तेज कर दी है, हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

Location :  Mumbai

Published :  7 September 2026, 9:56 AM IST

Related News

Advertisement