मुंबई के उपनगर मुलुंड वैस्ट में शनिवार सुबह को बड़ा हादसा हो गया। एक चलते ऑटो के ऊपर मेट्रो पिलर का हिस्सा गिर गया। मेट्रों स्लैब के चपेट में आकर कई गाडिया दब गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

मुंबई में बड़ा हादसा
Mumbai: आर्थिक नगरी मुंबई के उपनगर मुलुंड वैस्ट में शनिवार सुबह को अबसे थोडी देर पहले एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक चलते ऑटो के ऊपर मेट्रो पिलर का हिस्सा गिर गया। मेट्रों स्लैब के चपेट में आकर कई गाडिया दब गई। इस हादसे में ऑटो में सवार 4-5 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मेट्रो निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड, स्थानीय पुलिस, मेट्रो प्राधिकरण के कर्मचारी, वार्ड स्टाफ और 108 एंबुलेंस सेवा मौके पर पहुंच गईं और राहत-बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।
घटना जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के पास की है। घटना करीब 12:20 बजे हुई है। सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड, स्थानीय पुलिस, मेट्रो प्राधिकरण के कर्मचारी, वार्ड स्टाफ और 108 एंबुलेंस सेवा मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव का काम तुरंत शुरू कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान एलबीएस रोड पर निर्माणाधीन मेट्रो पिलर का सीमेंट का एक हिस्सा अचानक टूटकर नीचे गिर गया। जिससे पिलर के नीच गुजर रहे ऑटो रिक्शा और एक कार उसकी चपेट में आ गया।
Gen Z और Millennials ने गोल्ड पर जताया भरोसा, जानें क्यों युवा निवेशकों की पहली पसंद बना रहा सोना?
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गिरा हुआ सीमेंट ढांचा काफी बड़ा और भारी था, जिससे ऑटो का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए एलबीएस रोड पर यातायात बाधित हो गया और आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने तत्काल क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित किया और ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ दिया, ताकि बचाव कार्य में कोई बाधा न आए।
शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि निर्माणाधीन पिलर कमजोर था।हालांकि वास्तविक कारणों का पता तकनीकी जांच के बाद ही चल सकेगा। मेट्रो परियोजना से जुड़े इंजीनियरों और ठेकेदार कंपनी के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया है।
प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि घटना की उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी और यदि निर्माण में लापरवाही या सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आती है तो जिम्मेदार एजेंसियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि निर्माण स्थलों के पास सावधानी बरतें और अफवाहों से बचें.