
परभणी के हनुमान मंदिर में बड़ा हादसा (Img: X)
Parbhani: महाराष्ट्र के परभणी जिले में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यशवाड़ी देवस्थान स्थित हनुमान जी के मारुति मंदिर के हॉल की छत अचानक गिर गई। घटना के समय मंदिर में कीर्तन और महाप्रसाद का आयोजन चल रहा था, जिसके कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु वहां मौजूद थे।
हादसे के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक 30 से 40 श्रद्धालु घायल हुए हैं। कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की भी आशंका जताई जा रही है। वहीं, कुछ लोगों की मौत की खबरें सामने आई हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
महाराष्ट्र के परभणी में हनुमान मंदिर परिसर में छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। घटना के समय कई श्रद्धालु वहां मौजूद थे, जो मलबे में दब गए। राहत और बचाव कार्य जारी #Parbhani #Maharashtra #TempleAccident #TempleCollapse #RescueOperation pic.twitter.com/IeriWUWB3n
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) June 20, 2026
AAP का राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर 21 जून को बड़ा आंदोलन, पूरी जानकारी के लिए यहां पढ़ें
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। मलबा हटाने का काम तेजी से चल रहा है और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि सभी प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित निकालने की कोशिश की जा रही है।
Location : Parbhani
Published : 20 June 2026, 4:40 PM IST