हिंदी
पहाड़ों से बोर हुए टूरिस्ट (सोर्स- Pinterest)
New Delhi: अब लोग सिर्फ पहाड़ों की ठंडी हवाएं खाने या वादियों में तस्वीरें खिंचाने के लिए घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। टूरिज्म का मिजाज अब पूरी तरह बदल चुका है। आज के मुसाफिरों को दुनिया के इतिहास, वहां की कला और रहन-सहन को करीब से जानने का एक नया शौक चढ़ गया है। इसे ही 'कल्चरल टूरिज्म' यानी सांस्कृतिक पर्यटन कहा जा रहा है। साल 2026 में दुनिया की चार ऐसी जगहें हैं, जिनकी अनोखी संस्कृति को देखने के लिए पर्यटकों की सबसे ज्यादा भीड़ जुट रही है। आइए जानते हैं कि इन जगहों में ऐसा क्या खास है:
सऊदी अरब की राजधानी रियाद में बना 'ब्लैक गोल्ड म्यूजियम' इन दिनों काफी चर्चा में है। इसी साल अप्रैल 2026 में खुले इस म्यूजियम में एक बहुत ही अनोखा प्रयोग किया गया है। आमतौर पर हम कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) को केवल बिजनेस या राजनीति से जोड़कर देखते हैं, लेकिन यहां तेल को 'कला' के रूप में दिखाया गया है।
यह म्यूजियम 'किंग अब्दुल्लाह पेट्रोलियम स्टडीज और रिसर्च सेंटर' में बनाया गया है। यहां दुनिया के 30 देशों के 170 कलाकारों ने अपनी कलाकृतियां सजाई हैं। यह जगह आपको बताएगी कि कैसे एक काले तेल ने पूरी दुनिया की किस्मत, राजनीति और इंसान की जिंदगी को बदल कर रख दिया।
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) कला की दुनिया में एक बड़ा धमाका करने जा रहा है। अबू धाबी में 'दार अल फुनून' नाम से एक बेहद आधुनिक कल्चरल सेंटर बनाया जा रहा है, जिसे 'हाउस ऑफ द आर्ट्स' (कला का घर) भी कहते हैं। वहां के टूरिज्म विभाग ने जून 2026 से इसका काम आधिकारिक रूप से शुरू कर दिया है।
उम्मीद है कि साल 2030 तक यह पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह आने वाले समय में पूरे गल्फ देशों का सबसे बड़ा आर्ट और कल्चर सेंटर होगा, जिसे देखने दुनिया भर से लोग आएंगे।
अगर आप एक ही जगह पर एशिया और यूरोप दोनों की कला का मजा लेना चाहते हैं, तो दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में बना 'सेंटर पोम्पिडौ हनवा' आपके लिए बेस्ट जगह है। यह एक मॉडर्न आर्ट म्यूजियम है।
यहां यूरोप के सबसे मशहूर और शानदार आर्ट कलेक्शंस को सजाया गया है, ताकि लोग उन्हें करीब से देख सकें। इस खूबसूरत म्यूजियम को बनाने के लिए दक्षिण कोरिया के सबसे बड़े बिजनेस ग्रुप 'हनवा' और फ्रांस के मशहूर 'सेंटर पोम्पिडौ' ने हाथ मिलाया है।
Lifestyle News: जानिए किन सब्ज़ियों में नहीं लगाना चाहिए जीरे का तड़का, वरना बिगड़ सकता है स्वाद
लंदन का नया 'वी एंड ए ईस्ट म्यूजियम' युवाओं और कला प्रेमियों की पहली पसंद बना हुआ है। यह ईस्ट लंदन के स्ट्रैटफोर्ड में बने खूबसूरत 'क्वीन एलिजाबेथ ओलंपिक पार्क' के पास स्थित है। इसे इसी साल अप्रैल 2026 में आम जनता के लिए खोला गया है।
इस म्यूजियम में संस्कृति को बिल्कुल नए और मजेदार ढंग से पेश किया गया है। यहाँ आने वाले लोगों को बेहतरीन फैशन, गजब की फोटोग्राफी, शानदार म्यूजिक और कमाल के डिजाइन्स देखने को मिलते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं।
Location : New Delhi
Published : 5 July 2026, 1:29 PM IST
Topics : Black Gold Museum Cultural Tourism 2026 Lifestyle News Travel Trends 2026 Trending Destinations