
New Delhi : ऑफिस की पार्टी हो या कोई फैमिली फंक्शन, सजने-संवरने का शौक हर महिला को होता है। माथे पर सजी बिंदी और ट्रेंडी हेयर कलर इस खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। बिंदी जहां चेहरे की रौनक बढ़ाती है, वहीं हेयर कलर सफेद बालों को छिपाने और नया लुक देने में मदद करता है। हालांकि, जब यह खूबसूरत लुक रोजमर्रा की आदत बन जाता है, तो धीरे-धीरे इसके गंभीर परिणाम सामने आने लगते हैं।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि इनमें मौजूद कुछ कैमिकल्स लंबे समय तक इस्तेमाल किए जाने पर कई परेशानियों की वजह बन सकते हैं। अगर आप भी अक्सर बिंदी लगाना या हेयर कलर करना पसंद करती हैं, तो यह आपकी त्वचा और सेहत दोनों के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। ऐसे में आइए हम इसके नुकसानों के बारे में।
बाजार में मिलने वाली कई बिंदियों और हेयर कलर्स में ऐसे कैमिकल्स मौजूद होते हैं, जो सेंसिटिव स्किन पर एलर्जी पैदा कर सकते हैं। साथ ही, स्किन रेडनेस, खुजली, जलन या सूजन जैसी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। कई लोगों को बिंदी लगाने वाली जगह पर काले निशान भी पड़ जाते हैं।
हेयर कलर में मौजूद कैमिकल्स सिर की त्वचा को प्रभावित कर सकते हैं। बार-बार कलर करने से स्कैल्प में जलन, रूखापन और सेंसिटिविटी बढ़ सकती है। वहीं, लगातार चिपकने वाली बिंदी लगाने से माथे की त्वचा को भी नुकसान पहुंचा सकती है।
अगर आप भी अट्रैक्टिव दिखने की चाह में हेयर कलर का इस्तेमाल करती हैं, तो इनमें मौजूद कैमिकल्स बालों की नेचुरल नमी और मजबूती को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके कारण बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं और उनकी चमक भी कम हो सकती है।
अक्सर आपने हेयर कलर करते समय उसमें से निकलने वाली गंध को जरूर महसूस किया होगा, जो कुछ लोगों के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। इससे आंखों में जलन, सिरदर्द या सांस लेने में परेशानी पैदा कर सकती है। वहीं, अगर कलर गलती से भी आंखों में चला जाए तो समस्या और गंभीर हो सकती है। इसलिए इसका इस्तेमाल हमेशा सावधानी के साथ करना चाहिए।
अगर आप नियमित रूप से बिंदी लगाती हैं, तो इससे माथे पर ड्राईनेस आ सकती है। कभी-कभी यह समस्या काफी गंभीर भी हो सकती है, इसलिए हमेशा अपने माथे पर मॉइस्चराइजर लगाएं। ऐसा करने से आपकी स्किन हमेशा सॉफ्ट रहेगी और बिंदी लगाते समय ड्राईनेस नहीं होगी।
डिस्क्लेमर
बिंदी और हेयर कलर का उपयोग करने से पहले अपनी त्वचा या बालों की प्रकृति को समझें और आवश्यक हो तो त्वचा विशेषज्ञ या हेयर केयर एक्सपर्ट की सलाह लें।
Location : New Delhi
Published : 1 June 2026, 7:21 PM IST
Topics : hair dye causes how to apply bindi side effects of hair colour side effects of wearing bindi skin problems from bindi