Orange Peel Uses: संतरे के छिलके फेंकने की भूल कभी न करें, किचन से लेकर पौधों तक ऐसे करें इस्तेमाल

संतरे के छिलके अब कूड़ेदान में न फेंकें! जानिए किचन की जिद्दी चिकनाई हटाने, प्राकृतिक खाद बनाने, रूम फ्रेशनर तैयार करने और त्वचा का निखार बढ़ाने में संतरे के छिलकों के 7 जबरदस्त और असरदार उपयोग।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 30 September 2026, 3:24 PM IST

New Delhi: अक्सर लोग संतरा खाने के बाद उसके छिलकों को बेकार समझकर कूड़ेदान में फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि विटामिन-सी, एंटी-ऑक्सीडेंट और प्राकृतिक एसेंशियल ऑयल से भरपूर संतरे के छिलके आपके घर और किचन की कई मुश्किलों को चुटकियों में आसान बना सकते हैं?

किचन सिंक की बदबू दूर करने से लेकर पेड़-पौधों के लिए जैविक खाद बनाने तक, संतरे के छिलके एक बेहतरीन और मुफ्त का विकल्प साबित होते हैं। आइए जानते हैं संतरे के छिलकों के 7 ऐसे कमाल के उपयोग, जिन्हें जानकर आप उन्हें कभी नहीं फेंकेंगे।

1. नेचुरल किचन क्लीनर और जिद्दी चिकनाई से छुटकारा

किचन के स्लैब, गैस स्टोव या माइक्रोवेव पर जमी जिद्दी चिकनाई को हटाने के लिए संतरे के छिलके बेहद कारगार हैं। एक कांच के जार में संतरे के छिलके भरकर उसमें सफेद सिरका (White Vinegar) डाल दें और दो हफ्ते के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे छानकर एक स्प्रे बोतल में भर लें। यह आपका 100% नेचुरल और खुशबूदार ऑल-पर्पस ऑल-क्लीनर तैयार है।

2. पौधों के लिए बेहतरीन नाइट्रोजन युक्त खाद

पौधों की ग्रोथ के लिए संतरे के छिलके रामबाण का काम करते हैं। इन छिलकों को सुखाकर पीस लें और पाउडर बनाकर पौधों की मिट्टी में मिलाएं। यह मिट्टी को नाइट्रोजन और पोटेशियम प्रदान करता है, जिससे पौधों में फल और फूल तेजी से आते हैं।

Hotel Booking Tips: सिर्फ सस्ता कमरा देखकर न हों खुश, बुकिंग से पहले इन 4 बातों का रखें खास ख्याल

3. कीड़े-मकोड़ों और चींटियों को भगाने का उपाय

संतरे के छिलकों में 'लिमोनेन' (Limonene) नाम का एक तत्व पाया जाता है, जिसकी गंध चींटियों, मच्छरों और मक्खियों को बिल्कुल पसंद नहीं आती। छिलकों का पेस्ट बनाकर चींटियों वाली जगह पर लगाने से चींटियां तुरंत गायब हो जाती हैं।

4. सिंक और बर्तनों की बदबू दूर करने वाला क्लीनर

मिक्सी या किचन सिंक में अगर सिंक की नली से बदबू आ रही हो, तो संतरे के छिलकों को थोड़े से गर्म पानी के साथ पीस लें और सिंक की ड्रेन पाइप में डाल दें। इससे सिंक की सारी दुर्गंध खत्म हो जाएगी और ताजगी भरी खुशबू आने लगेगी।

5. होममेड रूम फ्रेशनर और डिओडोराइजर

एक बर्तन में पानी, संतरे के छिलके और दालचीनी की एक छड़ी डालकर धीमी आंच पर उबालें। इसकी भाप पूरे घर में फैलकर हवा में मौजूद दुर्गंध को दूर कर देगी और आपके घर को तरोताजा और सुगंधित माहौल देगी।

Safety Tips For Women: क्या कोई सोशल मीडिया पर कर रहा है ब्लैकमेल? घबराएं नहीं, फॉलों करें ये 5 अचूक तरीके

6. फ्रिज की दुर्गंध को करें छूमंतर

फ्रिज में रखी अलग-अलग चीजों की वजह से अक्सर अजीब सी गंध आने लगती है। एक कटोरी में संतरे का छिलका और थोड़ा सा सेंधा नमक रखकर फ्रिज के किसी कोने में रख दें। नमक नमी सोख लेगा और छिलका गंध को दूर कर देगा।

7. त्वचा के निखार के लिए नेचुरल उबटन

संतरे के छिलकों को धूप में सुखाकर बारीक पाउडर बना लें। इस पाउडर में कच्चा दूध या गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाने से टैनिंग दूर होती है और चेहरे पर प्राकृतिक चमक व निखार आता है।

Location :  New Delhi

Published :  30 September 2026, 3:24 PM IST