
IRCTC का बेहतरीन टूर पैकेज (Img- Dynamite News)
New Delhi: सर्दियों के मौसम की शुरुआत होते ही हर कोई परिवार या दोस्तों के साथ कहीं सुकून की जगह घूमने का प्लान बनाने लगता है। ऐसे में IRCTC (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन) ने भोपाल से पर्यटकों के लिए 7 रात और 8 दिन का स्पेशल 'केरल एयर टूर पैकेज' लॉन्च किया है।
25 नवंबर 2026 से शुरू होने वाली यह यात्रा पर्यटकों को मध्य प्रदेश की राजधानी से सीधे दक्षिण भारत के सबसे खूबसूरत राज्य 'गॉड्स ओन कंट्री' यानी केरल की सैर कराएगी। इस ट्रिप में फ्लाइट टिकट से लेकर ठहरने और खाने-पीने की पूरी व्यवस्था शामिल है।
इस 8 दिवसीय टूर पैकेज में केरल के 5 प्रमुख पर्यटन स्थलों को कवर किया जाएगा। यात्रा की शुरुआत भोपाल से इंडिगो फ्लाइट के जरिए कोच्चि पहुंचकर होगी। इसके बाद यात्रियों को मुन्नार के ठंडे टी-गार्डन और एराविकुलम नेशनल पार्क, थेक्कडी की पेरियार वाइल्डलाइफ सेंचुरी, कुमारकोम के शांत बैकवाटर्स और त्रिवेंद्रम के ऐतिहासिक स्थलों की सैर कराई जाएगी। यात्रा के दौरान विश्व प्रसिद्ध श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर के पावन दर्शन, जटायु अर्थ्स सेंटर, कोवलम बीच और अजीमाला शिव मंदिर देखने का भी मौका मिलेगा।
दिल्ली-NCR से महज 5 घंटे की दूरी पर बसे हैं ये 5 जादुई हिल स्टेशन, वीकेंड ट्रिप के लिए है परफेक्ट
इस टूर पैकेज का सबसे बड़ा आकर्षण कुमारकोम या अलेप्पी में 1 रात के लिए हाउसबोट स्टे (Houseboat Stay) का अनुभव है। बैकवाटर्स के शांत पानी में तैरती इस लग्जरी हाउसबोट पर यात्रियों को दोपहर 12 बजे से शाम 5:30 बजे तक क्रूजिंग का आनंद मिलेगा।
हाउसबोट पर ही स्पेशल लंच, डिनर और नाश्ता परोसा जाएगा। इसके अलावा, पूरे टूर के दौरान यात्रियों को 3 स्टार या समकक्ष डीलक्स होटलों में रुकने की सुविधा और रोजाना का नाश्ता व रात का खाना (डिनर) पैकेज के साथ ही मिलेगा।
IRCTC के इस ऑल-इनक्लूसिव डीलक्स पैकेज की शुरुआती कीमत प्रति व्यक्ति 64,300 रुपये से शुरू होती है, जबकि ट्विन या डबल शेयरिंग (दो लोगों के साथ रुकने) पर किराया 66,300 रुपये प्रति व्यक्ति तय किया गया है।
Health Tips: मीठा न खाने वालों को भी हो सकती है डायबिटीज, इन 5 अनजानी आदतों से तुरंत बना लें दूरी
पैकेज में भोपाल-कोच्चि और त्रिवेंद्रम-भोपाल की रिटर्न एयर टिकट, 7 रातों का स्टे, एसी गाड़ियों से लोकल साइटसीइंग, ट्रैवल इंश्योरेंस, जीएसटी और पार्किंग चार्ज शामिल हैं। किसी भी निजी खर्च, मंदिर की एंट्री टिकट या पेरियार बोटिंग का शुल्क यात्रियों को खुद देना होगा।
Location : New Delhi
Published : 6 October 2026, 1:07 PM IST