
प्रतीकात्मक तस्वीर (Img: Google)
New Delhi: भारतीय रेलवे अब अपने सबसे बड़े और व्यस्त रेलवे स्टेशनों को पूरी तरह नए रूप में बदलने जा रहा है। रेल भूमि विकास प्राधिकरण (RLDA) की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत देश के 76 प्रमुख रेलवे स्टेशनों को “नेक्स्ट जनरेशन स्मार्ट स्टेशन” के रूप में विकसित किया जाएगा।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य त्योहारों और भीड़भाड़ वाले समय में होने वाली अफरा-तफरी, भगदड़ और सुरक्षा जोखिमों को पूरी तरह खत्म करना है।
नई व्यवस्था में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित सीसीटीवी कैमरों और सेंसर सिस्टम का उपयोग किया जाएगा। ये सिस्टम हर वर्ग मीटर में मौजूद यात्रियों की संख्या को ट्रैक करेगा और तुरंत कंट्रोल रूम को अलर्ट भेजेगा। जैसे ही किसी प्लेटफॉर्म पर भीड़ सीमा से अधिक होगी, यात्रियों को ऑटोमैटिक रूप से स्टेशन के बाहर बने होल्डिंग एरिया में भेज दिया जाएगा।
रेलवे स्टेशनों पर विशेष होल्डिंग एरिया बनाए जा रहे हैं, जहां यात्रियों को व्यवस्थित तरीके से रोका जाएगा। यहां बैठने की व्यवस्था, पेयजल, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट और डिजिटल डिस्प्ले जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहले से तैयार 7000 यात्रियों की क्षमता वाला होल्डिंग एरिया इस मॉडल की सफलता का उदाहरण बन चुका है।
School Closed News: इन सभी राज्यों में किया गया गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान
इस पूरे प्रोजेक्ट को चार भौगोलिक हिस्सों में विभाजित किया गया है:
सबसे अधिक फोकस उत्तर भारत के भीड़भाड़ वाले स्टेशनों पर रखा गया है।
इस योजना में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों के प्रमुख स्टेशन शामिल हैं। नई दिल्ली, आनंद विहार, हजरत निजामुद्दीन, लखनऊ, वाराणसी, पटना, गोरखपुर, मुंबई सीएसएमटी, हरिद्वार और श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा जैसे बड़े स्टेशनों को आधुनिक सुरक्षा ढांचे से जोड़ा जाएगा।
हर स्टेशन पर आधुनिक कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे, जो AI डेटा के आधार पर तुरंत निर्णय लेंगे। यदि किसी जगह भीड़ बढ़ती है तो सुरक्षा बलों को ऑटोमैटिक अलर्ट भेजा जाएगा। यह तकनीक भीड़ नियंत्रण को रियल-टाइम और ज्यादा सुरक्षित बनाएगी।
रेलवे ने इस परियोजना को प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी (PMC) मॉडल के तहत लागू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत विशेषज्ञ एजेंसियां तकनीक, डिजाइन और भीड़ प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालेंगी।
डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड, वर्चुअल प्लेटफॉर्म जानकारी और ऑटोमैटिक घोषणाओं से यात्रियों को ट्रेन की स्थिति, कोच लोकेशन और प्लेटफॉर्म अपडेट तुरंत मिलेंगे। यह व्यवस्था रेलवे यात्रा को केवल सुरक्षित ही नहीं बल्कि पूरी तरह स्मार्ट भी बनाएगी।
Location : New Delhi
Published : 7 May 2026, 2:44 PM IST