वाराणसी से मुंबई तक कोरोना की धीमी दस्तक, क्या 2026 में फिर लौटेगा 2020 का खौफ? जानिए इसकी हकीकत

देश के कई राज्यों में कोरोना के नए मामले आने के बाद सोशल मीडिया पर लॉकडाउन की अफवाहें उड़ रही हैं। हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि वायरस अब एंडेमिक स्टेज में है, जिससे डरने की नहीं बल्कि सतर्क रहने की जरूरत है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 14 July 2026, 12:48 PM IST
google-preferred

New Delhi: उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश से आए कोरोना के कुछ नए मामलों ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर लॉकडाउन 2026 जैसी चर्चाओं को हवा दे दी है। साल 2020 की भयावह यादों के कारण लोग सोशल मीडिया पर वायरस की वापसी को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

हालांकि, स्वास्थ्य विभाग और विशेषज्ञों का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और घबराने की कतई आवश्यकता नहीं है। इस बीच, राज्यों के स्वास्थ्य विभागों ने एहतियात के तौर पर निगरानी तेज कर दी है ताकि किसी भी संभावित खतरे को शुरुआत में ही रोका जा सके।

यूपी से आंध्र प्रदेश तक मामले

देश के विभिन्न हिस्सों से मिल रहे मामले यह दर्शाते हैं कि वायरस पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी (काशी हिंदू विश्वविद्यालय) में सांस की तकलीफ के बाद एक 27 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसका इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें: Modular Kitchen Tips: लाख कोशिशों के बाद भी चिपचिपा रहता है किचन? बनावट की इन 6 गलतियों को आज ही सुधारें

वहीं, सबसे ज्यादा हलचल आंध्र प्रदेश में देखी गई, जहां कडप्पा और अन्नमैया जिले में संक्रमण के कारण दो मौतें दर्ज की गई हैं और वर्तमान में 8 एक्टिव केस हैं।

इन मामलों के बाद स्वास्थ्य प्रशासन ने मरीजों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या वायरस ने कोई नया रूप अख्तियार किया है या यह पुराना म्यूटेशन ही है। इसके अलावा आर्थिक राजधानी मुंबई में भी नए मामले दर्ज किए गए हैं।

कमजोर इम्युनिटी वाले रहें सावधान

भले ही लॉकडाउन की कोई संभावना नहीं है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि लापरवाही बरती जाए। बुजुर्गों और पहले से हृदय रोग, शुगर (डायबिटीज) या ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: Home Decor Tips: अब महंगे सामान पर खर्च करने की जरूरत नहीं… इन आसान ट्रिक्स से घर को मिलेगा फाइव-स्टार जैसा लग्जरी लुक

भीड़भाड़ वाले इलाकों या सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करते समय मास्क पहनना और हाथों की स्वच्छता बनाए रखना इस वायरस के साथ-साथ मौसमी प्रदूषण और अन्य संक्रमणों से भी सुरक्षा प्रदान करता है। किसी भी प्रकार के लक्षण जैसे तेज बुखार, खांसी या सांस लेने में तकलीफ होने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना ही इसका सबसे सुरक्षित उपाय है।

Location :  New Delhi

Published :  14 July 2026, 12:48 PM IST

Advertisement