फ्रिज में रखा खाना भी बन सकता है बीमारी की वजह, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां?

फ्रिज में खाना रखने के बाद भी हो सकती है परेशानी,फ्रिज खाने को लंबे समय तक ताजा रखने में मदद जरूर करता है, लेकिन गलत तरीके से खाना रखने पर उसमें Bacteria पनप सकते हैं। इससे Food Poisoning,  Stomach Pain जैसी परेशानियां हो सकती हैं। जिनका असर उनकी सेहत पर पड़ सकता है। इसलिए यह जानना जरूरी है कि फ्रिज में खाना रखने का सही तरीका क्या है और किन आदतों से बचना चाहिए।

Post Published By: Ramdev Gupta
Updated : 31 October 2026, 10:16 AM IST

New Delhi: फ्रिज में खाना रखने के बाद भी हो सकती है परेशानी, आपकी ये छोटी गलतियां सेहत पर पड़ सकती हैं भारी आजकल लगभग हर घर में फ्रिज का इस्तेमाल होता है। लोग दूध, दही, सब्जियां, फल, पका हुआ खाना और बची हुई रोटियां तक फ्रिज में रख देते हैं, ताकि वे जल्दी खराब न हों और जरूरत पड़ने पर दोबारा इस्तेमाल की जा सकें। आमतौर पर माना जाता है कि फ्रिज में खाना रखने से वह पूरी तरह सुरक्षित हो जाता है, लेकिन ऐसा सोचना सही नहीं है। फ्रिज खाने को लंबे समय तक ताजा रखने में मदद जरूर करता है, लेकिन गलत तरीके से खाना रखने पर उसमें Bacteria पनप सकते हैं। इससे Food Poisoning,  Stomach Pain जैसी परेशानियां हो सकती हैं। कई बार लोग अनजाने में ऐसी गलतियां करते हैं, जिनका असर उनकी सेहत पर पड़ सकता है। इसलिए यह जानना जरूरी है कि फ्रिज में खाना रखने का सही तरीका क्या है और किन आदतों से बचना चाहिए।

गर्म खाना सीधे फ्रिज में रखना

कई लोग खाना बनाने के तुरंत बाद गर्म बर्तन को फ्रिज में रख देते हैं। ऐसा करने से फ्रिज के अंदर का Temperature बढ़ सकता है, जिससे आसपास रखे दूसरे खाद्य पदार्थों की सुरक्षा भी प्रभावित हो सकती है। वहीं, खाने को लंबे समय तक बाहर छोड़ना भी सही नहीं है। बेहतर है कि बड़े बर्तन में रखने के बजाय खाने को छोटे और कम गहरे बर्तनों में बांट दें और जल्द फ्रिज में रख दें। खाना कमरे के तापमान पर 2 घंटे से ज्यादा न छोड़ें। बहुत गर्म मौसम में यह समय एक घंटे तक ही होना चाहिए।

फ्रिज में खाना खुला छोड़ देना

कुछ लोग बचे हुए खाने को बिना ढके ही फ्रिज में रख देते हैं। इससे खाने में दूसरी चीजों की Smell पहुंच सकती है और उसमें Bacteria या अन्य दूषित पदार्थों के पहुंचने का खतरा रहता है। खुले खाने के ऊपर नमी और गंदगी भी जमा हो सकती है। इसलिए हमेशा खाने को साफ, ढक्कन वाले और सुरक्षित कंटेनर में रखें।

फ्रिज मे खुला खाना छोड़ने से पनपते है Bacteria( AI Generated ig)

कई दिनों तक पुराना खाना इस्तेमाल करना

फ्रिज में रखा खाना हमेशा सुरक्षित नहीं रहता। कई लोग सोचते हैं कि ठंडा तापमान होने के कारण खाना कई दिनों तक खराब नहीं होगा। लेकिन ऐसा नहीं है। पका हुआ खाना आमतौर पर तीन से चार दिनों के अंदर इस्तेमाल कर लेना चाहिए, लेकिन उसे सही तापमान पर रखा गया हो। इससे ज्यादा पुराना खाना इस्तेमाल करने से बचें। खाने में बदबू न आने का मतलब यह नहीं है कि वह पूरी तरह सुरक्षित है।

फ्रिज का तापमान सही न रखना

फ्रिज का तापमान भी खाने की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अगर फ्रिज ठीक मात्रा मे ठंडा नहीं है तो उसमें बैक्टीरिया तेजी से बढ़ सकते हैं। खाद्य सुरक्षा के लिए फ्रिज का तापमान 4Degree Celcius या उससे कम रखना चाहिए। फ्रीजर का तापमान लगभग Minus 18 degree Celcius होना चाहिए। समय-समय पर Thermometer से Temperature check करते रहना चाहिए।

बार-बार खाना गर्म और ठंडा करना

कुछ लोग जरूरत के हिसाब से पूरे बर्तन को बार-बार बाहर निकालते हैं और फिर बचा हुआ खाना दोबारा फ्रिज में रख देते हैं। ऐसा करने से खाना बार-बार अलग-अलग तापमान के संपर्क में आता है। बेहतर है कि जितना खाना खाना हो, उतनी ही मात्रा अलग निकालें। दोबारा गर्म करते समय खाने को अच्छी तरह गर्म करें।

बार- बार खाना गर्म करने से हो सकती है परेशानी( AI Generated ig)

फ्रिज की सफाई को नजरअंदाज करना

फ्रिज में सब्जियों का पानी, दूध, खाने के टुकड़े और अन्य चीजें गिरती रहती हैं। अगर समय पर सफाई न की जाए तो इनमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं और दूसरी चीजें भी दूषित हो सकती हैं। फ्रिज की शेल्फ और खाने के डिब्बों को नियमित रूप से साफ करें। खराब या सड़ी हुई सब्जियों और फलों को तुरंत हटा दें।

Location :  New Delhi

Published :  31 October 2026, 9:09 AM IST