क्या शिलाजीत वेट लॉस में मदद करता है? जानें इसके फायदे और सेवन का सही तरीका

शिलाजीत हिमालय की पहाड़ियों में जैविक पदार्थों के विघटन से प्राकृतिक रूप से तैयार होता है, सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके कई लाभ होते हैं, जैसे स्टैमिना बढ़ाना, मानसिक थकान को कम करना और हड्डियों को मजबूत बनाना। हाल ही में शिलाजीत के वेट लॉस में प्रभावी होने की चर्चा भी बढ़ी है, लेकिन क्या यह सच में वजन घटाने में मदद करता है? जानिए इसके लाभ और सही तरीके से सेवन करने के बारे में विशेषज्ञों से।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 22 July 2025, 1:56 PM IST

New Delhi: शिलाजीत प्राकृतिक रूप से हिमालय की पहाड़ियों में मिलता है। जो एक प्रकार का रेजिन होता है। यह जैविक पदार्थों के विघटन से बनता है। यह एक कठोर और पत्थर जैसा पदार्थ होता है, जिसे प्राकृतिक शुद्धता से प्राप्त किया जाता है, लेकिन इसमें अशुद्धियां भी होती हैं। इसके प्रमुख तत्व ह्यूमिक एसिड, फुल्विक एसिड और मिनरल्स हैं। जो इसे सेहत के लिए फायदेमंद बनाते हैं।

शिलाजीत के अन्य फायदों पर नजर डालें

1. शारीरिक थकान को कम करना: शिलाजीत शरीर की ऊर्जा को बढ़ाता है और थकान को कम करने में मदद करता है।
2. मांसपेशियों और हड्डियों की मजबूती: यह हड्डियों को मजबूत बनाता है और मांसपेशियों को भी लाभ पहुंचाता है।
3. एजिंग को धीमा करना: शिलाजीत उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने में मदद करता है।
4. इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाना: यह शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूती प्रदान करता है और रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है।
5. याददाश्त में सुधार: शिलाजीत मानसिक स्पष्टता को बढ़ाता है और याददाश्त को बेहतर करता है।

क्या वेट लॉस में मदद करता शिलाजीत

शिलाजीत के बारे में कई तरह की राय हैं, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार, यह इनडायरेक्टली वेट लॉस में मदद कर सकता है। न्यूट्रिशनिस्ट गीतिका चोपड़ा के अनुसार, शिलाजीत एक 'मैजिक फैट बर्नर' नहीं है, बल्कि यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिल सकती है। यह हार्मोनल बैलेंस को ठीक करता है और शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ाता है, जिससे वर्कआउट के दौरान ज्यादा एफर्ट और बेहतर रिजल्ट मिलते हैं।

शिलाजीत का सेवन करने का सही तरीका

वेट लॉस के लिए शिलाजीत का सेवन सही मात्रा में करना जरूरी है। विशेषज्ञों के अनुसार, रोजाना 300 से 500 मिलीग्राम शिलाजीत का सेवन करना चाहिए। इसे आप दूध या पानी के साथ ले सकते हैं, लेकिन खाली पेट या हैवी खाने के बाद इसका सेवन करने से बचें, क्योंकि इससे एसिडिटी हो सकती है।

शिलाजीत सेवन से पहले सावधानियां

1. छाले और स्किन एलर्जी: अगर आपको मुंह में छाले या स्किन एलर्जी की समस्या है, तो शिलाजीत का सेवन न करें।
2. हाई बीपी और एसिडिक शरीर: उच्च रक्तचाप (हाई बीपी) या शरीर में ज्यादा एसिडिक होने की स्थिति में शिलाजीत का सेवन नहीं करना चाहिए।
3. गर्मी में सावधानी: गर्मी के मौसम में शिलाजीत का सेवन बहुत सोच-समझकर करना चाहिए, क्योंकि यह शरीर में अधिक गर्मी पैदा कर सकता है।
4. बच्चों से दूर रखें: शिलाजीत बच्चों की पहुंच से दूर रखना चाहिए, क्योंकि यह एक शक्तिशाली पदार्थ होता है और अधिक मात्रा में सेवन से नुकसान हो सकता है।

Location :  New Delhi

Published :  22 July 2025, 1:56 PM IST