हिंदी
UPSSSC की ओर से कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती का मौका (Img: AI Generated Image)
Lucknow: अगर आप सरकार नौकरी की तलाश कर रहे हैं और आपकों कंप्यूटर की बढ़िया जानकारी है तो ये खबर आपके ही लिए है। हाल ही में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर कंप्यूटर ऑपरेटर पद के लिए रिक्रूटमेंट नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 सितंबर 2026 से शुरू होने जा रही है। बता दें कि इस वैकेंसी में शामिल होने के लिए अभ्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा।
इस भर्ती अभियान में शामिल होने के लिए आवेदक के पास UPSSSC PET 2025 का वैलिड स्कोरकार्ड होना आवश्यक है। साथ ही अभ्यार्थी ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक पास किया हो। अभ्यार्थी के पास कम्प्यूटर साइंस में डिप्लोमा या NIELT से O Level प्रमाण-पत्र भी होना चाहिए और उसे कम्प्यूटर एप्लीकेशन में काम करने का अनुभव भी होना जरूरी है।
जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 12 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। जिससे से कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के लिए 11 और सहायक कम्प्यूटर ऑपरेटर के लिए 1 पद पर भर्ती निकाली गई है।
इस भर्ती अभियान के तहत अभ्यार्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा, आरक्षित वर्ग से आने वाले आवेदकों को ऊपरी उम्र में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
आवेदकों को PET 2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किया जाएगी। इसके बाद मेंस परीक्षा के लिए संबंधित पदों की कुल रिक्तियों के 15 गुना अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा। अंत में मेंस परीक्षा पूरी होने के बाद उम्मीदवारों की अंतिम सुची जारी होगी।
वहीं अगर बाद करें वेतन की तो चयनित कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेज-ए के उम्मीदवारों को पे लेवल-4 के अंतर्गत 25,500 से 81,100 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। इस पद का ग्रेड पे 2,400 रुपये हैं। इसके अलावा, चयनित सहायक कम्प्यूटर ऑपरेटर उम्मीदवार को पे लेवल-2 के अंतर्गत 19,900 से 63,200 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। इस पद का ग्रेड पे 1,900 रुपये है।
स्टेप 1- आवेदन करने के लिए सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2- अब Live Advertisement Segment में जाकर एप्लीकेशन प्रोसेस पर क्लिक करें।
स्टेप 3- अब आवेदन से पहले दिए सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और मांगी गई जानकारी दर्ज करके ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को पूरा करें।
आवेदन 7 सितंबर 2026 से शुरू होंगे
आवेदन करने की अंतिम तारीख 28 सितंबर 2026 है
संशोधन करने की अंतिम तारीख 5 अक्टूबर निर्धारित है
Location : Lucknow
Published : 6 September 2026, 2:49 PM IST