यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में गलती? UPPRPB ने खोला फॉर्म करेक्शन विंडो, समय रहते करें सुधार

UP Police Bharti 2026 में आवेदन कर चुके उम्मीदवारों के लिए फॉर्म सुधार का आखिरी मौका खुला। नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता और संपर्क जानकारी में सुधार कर सकते हैं। सुधार की अंतिम तिथि 3 फरवरी 2026 है।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 2 February 2026, 1:49 PM IST

Lucknow: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन कर चुके उम्मीदवारों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने फॉर्म में सुधार (Correction Window) का अवसर प्रदान किया है। इस दौरान अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से अपने आवेदन में हुई गलतियों को सही कर सकते हैं। यह सुधार प्रक्रिया केवल निर्धारित समय सीमा तक ही संभव है।

पदों की जानकारी

इस भर्ती अभियान के तहत राज्य में कुल 32,679 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। विभिन्न इकाइयों के लिए पद इस प्रकार हैं-

यूपी पुलिस की कंप्यूटर ग्रेड-A में नौकरी पाने का मौका, आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक, तुरंत करें अप्लाई

  • कांस्टेबल सिविल पुलिस (पुरुष/महिला): 10,469
  • पीएसी (केवल पुरुष): 15,131
  • महिला पीएसी बटालियन (लखनऊ, बदायूं और गोरखपुर): 2,282
  • स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स: 1,341
  • घुड़सवार पुलिस: 71
  • जेल वार्डर (पुरुष): 3,279
  • जेल वार्डर (महिला): 106

इस भर्ती में विभिन्न जिलों और विभागों के लिए पद निर्धारित किए गए हैं, ताकि राज्य के सभी क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए जा सकें।

फॉर्म में क्या सुधार सकते हैं?

UPPRPB ने स्पष्ट किया है कि करेक्शन विंडो के दौरान केवल कुछ ही जानकारियों में बदलाव किया जा सकता है। इसमें शामिल हैं-

  • नाम या माता-पिता के नाम की स्पेलिंग में सुधार
  • जन्मतिथि से जुड़ी गलतियां
  • शैक्षणिक योग्यता, श्रेणी (Category)
  • पता और संपर्क जानकारी
  • हालांकि, OTR से फेच की गई जानकारी और अपलोड की गई फोटो में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया जा सकेगा।

सुधार की प्रक्रिया

  • आवेदन सुधारने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं-
  • UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएँ।
  • करेक्शन लिंक apply.upprpb.in पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर्ड आईडी, आधार आईडी या डिजीलॉकर के माध्यम से लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद Application History में जाकर Modify Details विकल्प चुनें।
  • आवश्यक सुधार करें और फॉर्म को पुनः सबमिट करें।
  • सुनिश्चित करें कि सभी जानकारियाँ सही हैं, क्योंकि फाइनल सबमिशन के बाद और कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा।

तकनीकी समस्या होने पर क्या करें?

यदि आवेदन फॉर्म सुधारते समय कोई तकनीकी या अन्य समस्या आती है, तो उम्मीदवार यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की हेल्पलाइन नंबर 1800 9110 005 पर संपर्क कर सकते हैं। हेल्पलाइन सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 4543 पदों पर होगी सीधी भर्ती, अंतिम तिथि 11 सितंबर

सुधार की अंतिम तिथि

UPPRPB के अनुसार, करेक्शन विंडो 3 फरवरी 2026 सुबह 6 बजे तक खुली रहेगी। इसके बाद किसी भी प्रकार का आवेदन सुधार या संशोधन संभव नहीं होगा। इसलिए उम्मीदवारों को समय रहते अपने फॉर्म की जांच और सुधार करना जरूरी है।

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 के लिए यह सुधार का आखिरी मौका है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे फॉर्म में सभी जानकारियों की सावधानीपूर्वक जांच करें और आवश्यक सुधार समय रहते करें। इस अवसर को हाथ से जाने न दें, क्योंकि अंतिम तारीख के बाद कोई संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Location : 
  • Lucknow

Published : 
  • 2 February 2026, 1:49 PM IST