NTPC में Artisan Trainee और Assistant Trainee पदों पर निकली भर्ती, यहां जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया के बारे में

10वीं पास और ITI उम्मीदवार के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। एनटीपीसी लिमिटेड ने Artisan Trainee और Assistant Trainee पदों पर 27 रिक्तियों के लिए भर्ती शुरू की। सरकारी नौकरी पाने के लिए आपको किस तरह अप्लाई करना है यह जानने के लिए इस रिपोर्ट को पूरा पढ़ें

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 24 March 2026, 7:32 PM IST

New delhi: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और आपने 10वीं के साथ ITI भी किया है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। एनटीपीसी लिमिटेड में Artisan Trainee और Assistant Trainee के पदों पर भर्ती शुरू कर दी गई है। कुल 27 रिक्तियों के लिए योग्य उम्मीदवार 11 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती खास तौर पर तकनीकी ट्रेडों में प्रशिक्षु के रूप में अवसर प्रदान करती है, जिससे कम योग्यता वाले उम्मीदवार भी सरकारी क्षेत्र में प्रवेश पा सकते हैं।

भर्ती में कुल भरे जाएंगे इतने पद

इस भर्ती में कुल 27 पद भरे जाएंगे जिनमें विभिन्न तकनीकी ट्रेड जैसे Fitter, Instrument Mechanic, Store Keeper आदि शामिल हैं। इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को संबंधित ट्रेड में ITI होना अनिवार्य है। इससे उन छात्रों को सरकारी क्षेत्र में रोजगार पाने का अच्छा अवसर मिलेगा जिन्होंने किसी तकनीकी ट्रेड में प्रशिक्षण लिया है।

उम्मीदवारों के पास होनी चाहिए ये योग्यताएं

उम्मीदवार का न्यूनतम 10वीं पास होना आवश्यक है। इसके साथ-साथ उम्मीदवार ने संबंधित ट्रेड में ITI किया हुआ होना चाहिए। कुछ पदों के लिए टाइपिंग स्पीड/कौशल भी मांगी गई है, जिसके बारे में विस्तृत जानकारी एनटीपीसी की वेबसाइट पर दिया गया है। यह भर्ती उन छात्रों के लिए उपयुक्त है जिन्होंने तकनीकी पढ़ाई की हो लेकिन ग्रेजुएट स्तर की डिग्री नहीं ली हो, क्योंकि ITI और 10वीं पास उम्मीदवार भी इस भर्ती के लिए पात्र हैं। इससे नौकरी पाने की संभावनाएं और बढ़ जाती हैं।

आयु सीमा व आरक्षण

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग को आयु में छूट प्राप्त होगी। आयु की गणना जैसे विवरण और छूट की जानकारी भी आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तृत रूप से दी गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन से पहले आयु सीमा व पात्रता शर्तों को ध्यान से पढ़ें।

Rajasthan Govt Jobs: युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, राजस्थान में 1 लाख सरकारी भर्तियों का कैलेंडर जारी

क्या है आवेदन की प्रक्रिया?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को NTPC Limited की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां पर “Recruitment / Careers” सेक्शन में जाकर Artisan Trainee / Assistant Trainee भर्ती लिंक पर क्लिक करना होगा। और नया रजिस्ट्रेशन करना होगा। खुले आवेदन फॉर्म में अपनी सभी आवश्यक जानकारी भरें जैसे: नाम, जन्म तिथि, शैक्षणिक योग्यता, ITI विवरण, और संपर्क विवरण आदि। सभी विवरण भरने के बाद एक बार फॉर्म को ध्यानपूर्वक जांचें और फिर उसे सबमिट करें। सफल सबमिट होने पर आवेदन का प्रिंटआउट या PDF अपने पास सुरक्षित रख लें ताकि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर उपयोग हो सके।

UP Govt Jobs: यूपी के इतने जिलों में निकली आंगनबाड़ी भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन?

चयन प्रक्रिया और वेतन जानकारी

इस भर्ती में चयन प्रक्रिया के तहत योग्य अभ्यर्थियों का चयन उनकी योग्यता, ट्रेड संबंधित कौशल और दस्तावेज जांच के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान लगभग ₹21,500 प्रति माह का स्टाइपेंड मिलेगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद भी इसी स्तर का बेसिक वेतन मिलेगा।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 24 March 2026, 7:32 PM IST