नैनीताल बैंक में SO बनने का सुनहरा मौका: 1 लाख से ज्यादा सैलरी वाली भर्ती का ऐलान, 07 सितंबर तक करें अप्लाई

नैनीताल बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के 41 पदों पर निकाली भर्ती। 1 लाख रुपये से अधिक सैलरी पाने का सुनहरा मौका। आवेदन की अंतिम तिथि 07 सितंबर 2026। योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा पैटर्न और फीस की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 18 August 2026, 1:01 PM IST

Nainital: अगर आप बैंकिंग क्षेत्र में एक सम्मानजनक पद और शानदार सैलरी पैकेज के साथ करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो नैनीताल बैंक आपके लिए एक बड़ा मौका लेकर आया है। बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) और सीनियर मैनेजर के पदों पर सीधी भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 41 योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 07 सितंबर तक अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की शर्तें

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातकोत्तर (Post Graduate) होना अनिवार्य है। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र में कार्यानुभव (Work Experience) भी मांगा गया है।

आयु सीमा की बात करें तो अलग-अलग पदों के अनुसार न्यूनतम आयु 21 और 25 वर्ष तय की गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 32, 35 और 38 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट प्रदान की जाएगी।

NTPC Recruitment 2026: इंजीनियरों के पास सरकारी नौकरी का शानदार मौका, 2 लाख तक मिलेगी सैलरी

मासिक वेतन और आवेदन शुल्क

चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक सैलरी पैकेज दिया जाएगा। स्पेशलिस्ट ऑफिसर ग्रेड-1 के लिए ₹48,480 से ₹85,920, ग्रेड-2 के लिए ₹64,820 से ₹93,960 और सीनियर मैनेजर ग्रेड-3 के लिए ₹85,920 से लेकर ₹1,05,280 प्रति माह तक का वेतन प्रदान किया जाएगा। आवेदन के लिए सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को ₹1500 का रजिस्ट्रेशन शुल्क देना होगा।

चयन प्रक्रिया और ऑनलाइन परीक्षा का पैटर्न

योग्य उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। 145 मिनट की इस परीक्षा में रीजनिंग, अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, प्रोफेशनल ज्ञान और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से कुल 200 अंकों के 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। ध्यान दें कि परीक्षा में 1/4 (एक-चौथाई) अंक की नेगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी।

Location :  Nainital

Published :  18 August 2026, 1:01 PM IST