
दयाल सिंह कॉलेज में निकली जॉब (इमेज सोर्स- इंटरनेट)
New Delhi: शिक्षण संस्थान में अपना करियर बनाने वाले युवाओं के लिए काम की खबर है। दिल्ली के दयाल सिंह कॉलेज ने नॉन टीचिंग स्टाफ के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती गैर शिक्षण पदों पर है। यह भर्ती गैर-शिक्षण पदों पर निकली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए कालेज की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया 11 अप्रैल से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
इस भर्ती के तहत कुल 33 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य प्रयोगशाला परिचारक, पुस्तकालय परिचारक, कनिष्ठ सहायक आदि के रिक्त पदों को भरना है।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त किसी भी संस्थान या बोर्ड से कम से कम 12वीं उत्तीर्ण का सर्टिफिकेट होना चाहिए। कैंडिडेट्स की अधिकतम आयु 27 से 30 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।
दयाल सिंह कॉलेज ने जिन 33 गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें सीनियर असिस्टेंट, सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट (एसटीए), असिस्टेंट, और लेबोरेटरी असिस्टेंट के 1-1; जूनियर असिस्टेंट के 3; लेबोरेटरी अटेंडेंट के 17; और लाइब्रेरी अटेंडेंट के 9 पद शामिल हैं।
पद के लिए आवेदन करने से पूर्व उम्मीदवार भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी को भली-भांति पढ़ लें। इच्छुक उम्मीदवारों निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना आवेदन जमा करने की सलाह दी जाती है।
Location : New Delhi
Published : 10 April 2026, 2:47 PM IST