10th Pass Job: कोई परीक्षा नहीं, सिर्फ 10वीं के अंकों से ग्रामीण डाक सेवक भर्ती का मौका, जानें कैसे करें Apply

भारत पोस्ट ने 10वीं पास युवाओं के लिए ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया। कोई परीक्षा नहीं, सीधे 10वीं अंकों के आधार पर 28,740 पदों पर नियुक्ति। आवेदन 1 जनवरी से 16 फरवरी तक ऑनलाइन।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 3 February 2026, 5:57 PM IST

New Delhi: देशभर में लाखों युवा ऐसे हैं जो 10वीं पास करने के बाद अच्छी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। ऐसे ही युवाओं के लिए भारतीय डाक विभाग (India Post) ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें किसी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया होगी 10वीं के अंकों के आधार पर

उम्मीदवारों का चयन सीधे 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट के अनुसार किया जाएगा। इस कारण इसे 10वीं पास युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर माना जा रहा है। इस भर्ती के तहत देशभर के अलग-अलग पोस्टल सर्कल में कुल 28,740 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

कौन-कौन से पद होंगे?

इस भर्ती अभियान के तहत अलग-अलग पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और ग्रामीण डाक सेवक (GDS) शामिल हैं। प्रत्येक पद के वेतन अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं, जिससे उम्मीदवारों को आकर्षक सैलरी का लाभ मिलेगा।

इंडियन ऑयल पाइपलाइन डिवीजन में अप्रेंटिसशिप भर्ती, युवाओं के लिए बड़ा मौका; जानिए आवेदन से जुड़ी पूरी डिटेल

डाक सेवक भर्ती 2026 (Img- Internet)

आवेदन की तिथियां और प्रक्रिया

डाक विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी 2026 से शुरू होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 14 फरवरी 2026 है, जबकि फॉर्म सबमिट करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी 2026 है। आवेदन शुल्क जमा करने की भी अंतिम तिथि 16 फरवरी 2026 है। फॉर्म में सुधार (Correction Window) 18 से 19 फरवरी तक किया जा सकेगा। पहली संभावित मेरिट लिस्ट 28 फरवरी 2026 को जारी की जाएगी। विभाग ने उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन करने की सलाह दी है।

वेतनमान कितना मिलेगा?

पद के अनुसार वेतनमान अलग-अलग है। ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) की सैलरी 12,000 से 29,380 प्रति माह हो सकती है। ABPM और ग्रामीण डाक सेवक की सैलरी 10,000 से 24,470 प्रति माह निर्धारित है। ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने वाले युवाओं के लिए यह वेतन काफी आकर्षक माना जा रहा है।

योग्यता और आवश्यकताएं

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास की हो। गणित और अंग्रेजी विषय में पास होना अनिवार्य है। जिस पोस्टल सर्कल के लिए आवेदन कर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा की जानकारी होनी चाहिए। उम्मीदवार को कंप्यूटर की सामान्य जानकारी और साइकिल चलाना आना चाहिए।

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में गलती? UPPRPB ने खोला फॉर्म करेक्शन विंडो, समय रहते करें सुधार

कैसे करें आवेदन?

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. होमपेज पर GDS भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
3. पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
4. लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
5. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म सबमिट करें।

इस भर्ती में सीधे 10वीं अंकों के आधार पर चयन होने के कारण यह युवाओं के लिए एक आसान और शानदार अवसर है। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवार जल्द आवेदन कर सकते हैं।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 3 February 2026, 5:57 PM IST