GATE 2027 आवेदन की घड़ी समाप्त: कल है बिना लेट फीस फॉर्म भरने की लास्ट डेट, तुरंत करें अप्लाई

GATE 2027 Registration Last Date: आईआईटी मद्रास द्वारा आयोजित गेट 2027 के लिए बिना लेट फीस आवेदन का कल अंतिम दिन। जानिए योग्यता, डिजिलॉकर रजिस्ट्रेशन स्टेप्स, आवेदन शुल्क और 100 अंकों का पूरा एग्जाम पैटर्न।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 26 September 2026, 2:54 PM IST
google-preferred

New Delhi: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2027) के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT Madras) की ओर से आयोजित की जा रही इस राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में बिना लेट फीस आवेदन करने की अंतिम तिथि कल यानी 27 सितंबर 2026 निर्धारित है।

जिन उम्मीदवारों ने अब तक अपना एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट नहीं किया है, वे तुरंत आधिकारिक पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें। 27 सितंबर की डेडलाइन चूकने वाले अभ्यर्थियों के लिए 5 अक्टूबर 2026 तक लेट फीस के साथ एक्सटेंडेड विंडो खुली रहेगी।

रजिस्ट्रेशन के लिए डिजिलॉकर (DigiLocker) अनिवार्य

इस बार GATE 2027 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए अभ्यर्थियों का डिजिलॉकर के माध्यम से सत्यापन अनिवार्य किया गया है। आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक GOAPS पोर्टल gate2027.iitm.ac.in पर जाएं। पोर्टल पर डिजिलॉकर के जरिए अकाउंट का सत्यापन कर नया रजिस्ट्रेशन करें।

इसके बाद अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक जानकारी और परीक्षा शहर चुनने के बाद हालिया फोटोग्राफ, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। अंत में तय आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

बिहार में सरकारी नौकरी की बहार: टूरिंग वेटनरी ऑफिसर के 787 पदों पर भर्ती, 23 अक्टूबर लास्ट डेट

कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं

गेट 2027 परीक्षा की सबसे खास बात यह है कि इसमें हिस्सा लेने के लिए किसी भी श्रेणी के अभ्यर्थी के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा तय नहीं की गई है। इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर, साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स में स्नातक की डिग्री (Graduation) पूरी कर चुके उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए पात्र हैं।

इसके अलावा जो छात्र वर्तमान में अपने ग्रेजुएशन के तीसरे (3rd) या चौथे (4th) वर्ष में पढ़ाई कर रहे हैं, वे भी इसमें शामिल हो सकते हैं। अभ्यर्थी नियमों के अनुसार उपलब्ध 30 अलग-अलग विषयों में से एक या दो विषयों के कॉम्बीनेशन का चयन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क का ब्योरा और 100 अंकों का एग्जाम पैटर्न

नियमित अवधि के दौरान महिला, एससी (SC), एसटी (ST) और दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये प्रति पेपर रखा गया है। वहीं, सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 2,000 रुपये प्रति पेपर का भुगतान करना होगा।

सरकारी नौकरी के लिए दौड़ लगाते-लगाते शिवम की हो गई मौत, बर्थडे के 24 घंटे बाद उठी अर्थी

परीक्षा 3 घंटे की होगी और कुल 100 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें 15 अंक जनरल एप्टीट्यूड के और 85 अंक चुने गए विषय के होंगे। परीक्षा में MCQ (मल्टीपल चॉइस), MSQ (मल्टीपल सेलेक्ट) और NAT (न्यूमेरिकल आंसर टाइप) प्रश्न शामिल होंगे। ध्यान रहे कि केवल MCQ प्रश्नों के गलत उत्तर देने पर ही एक-तिहाई और दो-तिहाई अंकों की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।

Location :  New Delhi

Published :  26 September 2026, 2:54 PM IST

Advertisement