12वीं का रिजल्ट आते ही छात्र भविष्य को लेकर उलझन में पड़ जाते हैं। कौन-सा विकल्प उन्हें सफलता और अच्छी सैलरी दिलाएगा? यहां जानिए ऐसे 10 रास्ते, जो करियर की दिशा और संभावनाओं को बदल सकते हैं।

12वीं के बाद करियर विकल्प (Img- Internet)
New Delhi: देशभर में 12वीं के बोर्ड रिजल्ट तेजी से जारी हो रहे हैं और बिहार राज्य में तो जारी भी हो चुका है। रिजल्ट आने के बाद छात्रों के मन में सबसे बड़ा सवाल होता है कि अब आगे क्या करें? सही कोर्स का चयन ही आपके करियर की दिशा तय करता है। आज के समय में पारंपरिक पढ़ाई के साथ-साथ कई नए और हाई डिमांड वाले कोर्स भी उपलब्ध हैं, जिनमें एडमिशन लेकर छात्र अच्छा भविष्य बना सकते हैं।
अगर आपको कंप्यूटर, ऐप या टेक्नोलॉजी में रुचि है तो बीटेक कंप्यूटर साइंस आपके लिए बेहतरीन विकल्प है। इसमें कोडिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट सिखाया जाता है। इस कोर्स के बाद छात्र सॉफ्टवेयर इंजीनियर, डेटा साइंटिस्ट या ऐप डेवलपर बन सकते हैं और अच्छी सैलरी पा सकते हैं।
मशीनों और ऑटोमोबाइल में दिलचस्पी रखने वाले छात्रों के लिए बीटेक (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) शानदार विकल्प है। इसमें मशीन डिजाइन, प्रोडक्शन और तकनीकी कार्य सिखाया जाता है। इस कोर्स के बाद ऑटोमोबाइल और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में रोजगार के कई अवसर मिलते हैं।
अगर आपका सपना हवाई जहाज या स्पेस टेक्नोलॉजी में काम करने का है, तो बीटेक (एयरोस्पेस इंजीनियरिंग) चुन सकते हैं। इसमें विमान और रॉकेट से जुड़ी पढ़ाई होती है। इस क्षेत्र में करियर बनाकर छात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी काम कर सकते हैं और अलग-अलग टेक्नोलॉजी प्रोजेक्ट्स में शामिल हो सकते हैं।
Rajasthan Board Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार होगा खत्म, इस दिन आएगा RBSE 10वीं का रिजल्ट
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में छात्र मोबाइल, नेटवर्क और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के काम करने के तरीके सीखते हैं। 5G और नई टेक्नोलॉजी के चलते इस फील्ड में जॉब के मौके लगातार बढ़ रहे हैं।
अगर आप IT फील्ड में जाना चाहते हैं लेकिन इंजीनियरिंग नहीं करना चाहते, तो BCA (बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन) एक अच्छा विकल्प है। इसमें प्रोग्रामिंग, वेब डेवलपमेंट और ऐप डेवलपमेंट सिखाया जाता है। इस कोर्स के बाद छात्र सॉफ्टवेयर डेवलपर या ऐप डेवलपर बन सकते हैं।
Bihar Board Result Update: खुशखबरी! बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, छात्र ऐसे चेक करें परिणाम
मैनेजमेंट और बिजनेस में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए BBA (बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) बढ़िया विकल्प है। इसमें मार्केटिंग, फाइनेंस और बिजनेस स्किल्स सिखाई जाती हैं। इसके बाद छात्र MBA कर बड़े पदों पर काम कर सकते हैं और नेतृत्व क्षमता विकसित कर सकते हैं।