BFUHS Vacancy: स्टाफ नर्स के पदों पर बंपर जॉब, जानिये आवेदन करने के नियमों के बारे में

चिकित्सा क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। दरअसल बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज ने पंजाब में स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 13 March 2026, 8:18 PM IST

New Delhi: चिकित्सा क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज ने पंजाब में स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट (bfuhs.ac.in) पर जाकर आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

पदों की संख्या

इस भर्ती अभियान के तहत 672 स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती की जाएगी।

आवेदन तिथि

योग्य नर्सिंग उम्मीदवार 13 मार्च 2026 से 2 अप्रैल 2026 तक यूनिवर्सिटी की वेबसाइट (bfuhs.ac.in) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 आयु सीमा

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए। अनुसूचित जाति (SC) और अन्य पिछड़ी जाति (BC) के उम्मीदवारों को आयु में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

NPCIL Apprentice Job: न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन में ढेरों जॉब, इतने पदों पर होगी भर्ती

शैक्षिक योग्यता

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सीनियर सेकेंडरी पार्ट-2 परीक्षा (10+2) या उसका समकक्ष पास होना चाहिए। उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से GNM डिप्लोमा या बीएससी नर्सिंग डिग्री होनी चाहिए। उन्हें चंडीगढ़ में पंजाब नर्स पंजीकरण परिषद (PNRC) में नर्स और मिडवाइफ के रूप में पंजीकृत होना जरूरी है।

उम्मीदवार को मैट्रिक (10वीं) स्तर पर पंजाबी विषय के रूप में उत्तीर्ण होना चाहिए (पंजाब सरकार के मानदंडों/बीएफयूएचएस अधिसूचना के अनुसार)। दूरस्थ शिक्षा (ऑनलाइन/डिस्टेंस) के माध्यम से प्राप्त नर्सिंग डिग्री या डिप्लोमा स्वीकार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवार का चंडीगढ़ स्थित पंजाब नर्स पंजीकरण परिषद (PNRC) में नर्स और मिडवाइफ के रूप में पंजीकृत होना अनिवार्य है।

चयन प्रक्रिया

  1. लिखित परीक्षा (Written Exam): कुल 90 अंकों की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें नर्सिंग पाठ्यक्रम से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
  2. अनुभव (Experience): अनुभव के लिए अधिकतम 10 अंक निर्धारित किए गए हैं (प्रत्येक साल के अनुभव के लिए अंक दिए जाएंगे)।
  3. दस्तावेज सत्यापन (Document Verification): लिखित परीक्षा और अनुभव के अंकों के आधार पर मेरिट सूची

IT Delhi Job: आईआईटी दिल्ली में इन पदों पर निकली जॉब, जानिए पूरी डिटेल

तैयार की जाएगी और चयनितों को डीवी के लिए बुलाया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले BFUHS की आधिकारिक वेबसाइट bfuhs.ac.in खोलें।
  • अगर आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो वेबसाइट पर नई यूजर आईडी/रजिस्ट्रेशन बनाएं।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खोलें और सभी व्यक्तिगत, शैक्षिक और अन्य जरूरी जानकारी सही-सही भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज जैसे शैक्षिक प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और फोटो/सिग्नेचर अपलोड करें।
  • फॉर्म भरने के बाद निर्धारित शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।
  • सभी जानकारी सही भरने और शुल्क भुगतान के बाद आवेदन फॉर्म को सबमिट करें।
  • सबमिट करने के बाद फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें और भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।

पद के लिए आवेदन करने से पूर्व अभ्यर्थी आवेदन की नियम और शर्तों को भली भांति पढ़ लें।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 13 March 2026, 8:18 PM IST