Agra: आंबेडकर विवि की विधि और B.Ed परीक्षाएं इस तिथि से होंगी शुरू

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने विधि और बीएड परीक्षाओं की तिथि तय कर दी है। करीब 39 हजार विद्यार्थी 30 केंद्रों पर आयोजित होने वाली इन परीक्षाओं में शामिल होंगे। जल्द ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रवेशपत्र अपलोड कर दिए जाएंगे। सभी कॉलेजों को भी परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 16 May 2026, 2:31 PM IST
google-preferred

Agra: डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने विधि और बीएड परीक्षाओं की तिथि तय कर दी है। इन परीक्षाओं में करीब 39 परीक्षार्थी भाग लेंगे। जल्द ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रवेशपत्र अपलोड कर दिए जाएंगे। सभी कॉलेजों को भी परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

इस तिथि से जारी होगी परीक्षाएं

परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि परीक्षाएं 12 जून तक संचालित होंगी और दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 8 से 10 बजे और दूसरी पाली 11 से दोपहर एक बजे तक चलेगी। परीक्षा में 12 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे। इसके लिए मंडल में 30 नोडल केंद्र बनाए गए हैं।

परीक्षाएं ओएमआर शीट पर होंगी। प्रत्येक विषय के प्रश्नपत्र में 100 प्रश्न होंगे, जिसमें से 80 प्रश्नों का जवाब देना होगा। प्रवेशपत्र जल्द विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, स्लीपर बस डंपर में घुसी; एक दर्जन लोग घायल

इस तिथि तक चलेंगी परीक्षा

बीएड प्रथम और द्वितीय वर्ष की मुख्य और री-परीक्षाओं की तिथि जारी कर दी है। 25 मई से परीक्षाएं होंगी। प्रवेशपत्र बनाने का कार्य चल रहा है। जल्द ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रवेश पत्र अपलोड कर दिए जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि परीक्षाएं नौ जून तक चलेंगी।

आगरा में विधवा महिला के साथ जो हुआ, वह जानकर कांप उठेंगे आप! रिश्तेदारों ने रातों-रात किया कांड

इसमें करीब 27 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षाओं के लिए 30 नोडल केंद्र बनाए जा रहे हैं। परीक्षाएं एक पाली में होंगी। इसका समय दोपहर 2 से 5 बजे तक होगा। जल्द ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रवेशपत्र अपलोड कर दिए जाएंगे। सभी कॉलेजों को भी परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

Location :  Agra

Published :  16 May 2026, 1:59 PM IST

Advertisement