
रांची में भयानक हादसा
रांची: झारखंड की राजधानी रांची में रविवार शाम को दुखद हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार बेकाबू कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबिक दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
मृतकों की पहचान पूर्वी कुमारी, रिशिका मंडल और किरण देवी के रुप में हुई है। जबकि एक अन्य महिला घायल रेणु देवी को रिम्स में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार इस दर्दनाक हादसे में एक महिला और दो बच्चों की मौत हो गई है जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक तेज रफ्तार कार ने पहले एक बाइक और फिर एक अन्य कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई। हादसे के बाद बेकाबू कार डिवाइडर पार कर सड़क की दूसरी ओर जा पहुंची।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन, राज्य में शोक की लहर
चश्मदीदों ने बताया कि चालक नशे में धुत था और लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। चश्मदीद रोहित कुमार माली ने बताया कि कार इतनी तेज थी कि देखते ही देखते बाइक और कार को रौंदते हुए डिवाइडर पार कर गई।
Jharkhand IED Blast: झारखंड के चाईबासा में IED ब्लास्ट, कोबरा बटालियन के 2 जवान घायल
हटिया के डीएसपी पीके मिश्रा ने बताया कि एक महिला और दो बच्चों की मौत हुई है। तीन लोग जख्मी हैं। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों को सड़क जाम कर हंगामा किया। लोगों को समझा बुझाकर जाम हटाया गया है।
Location : Ranchi
Published : 11 August 2025, 1:29 AM IST
Topics : bike Car hits Jharkhand Ranchi News Ranchi Road Accident