
देवघर में एटीएस ने दो संदिग्धों को पकड़ा (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज)
Deoghar: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और झारखंड एटीएस की संयुक्त टीम ने गुरुवार सुबह देवघर में कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई सुबह करीब 6 बजे की गई, जिसमें एक संदिग्ध को नंदन पहाड़ इलाके से जबकि दूसरे को भुरभुरा मोड़ के पास से पकड़ा गया।
देवघर में पशु अस्पताल बेहाल! दवाओं की कमी से पशुपालक परेशान
सूत्रों के अनुसार दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेने के बाद नगर थाना लाया गया, जहां उनसे सुबह से लगातार पूछताछ की गई। मामले को संवेदनशील मानते हुए पुलिस और जांच एजेंसियों ने मीडिया को थाने से दूर रखा और आधिकारिक तौर पर कोई बयान जारी नहीं किया गया।
देवघर में दो संदिग्ध एटीएसस की गिरफ्त में
सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में अवैध हथियार तस्करी से जुड़े संभावित लिंक की बात सामने आ रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
देवघर में नए एसपी का एक्शन, थानों पर अचानक पहुंचे तो पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
बताया जा रहा है कि करीब शाम 4 बजे संयुक्त टीम दोनों संदिग्धों को अपने साथ लेकर आगे की जांच के लिए रवाना हो गई। फिलहाल पूरे मामले पर एजेंसियां चुप्पी साधे हुए हैं और विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
Location : Deoghar
Published : 23 April 2026, 8:14 PM IST