देवघर में अपराधियों की कुंडली खंगाल रही पुलिस, साइबर गैंग पर टूटेगा कहर

देवघर में पुलिस ने एक ऐसा अभियान शुरू किया है जो अपराधियों के लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है। पुराने रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं और साइबर गैंग पर कड़ी नजर रखी जा रही है। लेकिन इस कार्रवाई में क्या कुछ नया सामने आएगा और कौन-कौन इसके दायरे में आएगा?

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 15 April 2026, 3:42 PM IST

Deoghar: देवघर पुलिस अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। अपराधियों की जड़ तक पहुंचने के लिए बीते पांच वर्षों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है, वहीं साइबर अपराधियों पर कड़ा शिकंजा कसने की रणनीति तैयार कर ली गई है।

इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जहां जिले भर के थाना प्रभारी और पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

एसपी सौरभ कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक

बैठक की अध्यक्षता करते हुए पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार ने साफ शब्दों में कहा कि अपराध और अपराधियों के प्रति किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया।

भूपेंद्र यादव ने देवघर में निशिकांत के साथ की आध्यात्मिक चर्चा, राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी

सूत्रों के मुताबिक, देवघर पुलिस अब पुराने और सक्रिय अपराधियों का पूरा डाटा खंगाल रही है। खासकर साइबर अपराध में लिप्त गिरोहों को चिन्हित कर उनके खिलाफ CCA (क्रिमिनल कंट्रोल एक्ट) के तहत कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। जरूरत पड़ने पर संपत्ति जब्ती जैसी सख्त कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।

तीन श्रेणियों में बंटे अपराधी

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि हर थाना अपने क्षेत्र के कम से कम 10 सक्रिय साइबर अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करेगा। साथ ही, पुराने हिस्ट्रीशीटर अपराधियों को A, B और C श्रेणियों में बांटकर उनकी गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाएगी।

देवघर बनता जा रहा साइबर अपराधियों का नया ठिकाना! पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन शातिर गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि A श्रेणी के अपराधियों का 7 दिनों के भीतर, B श्रेणी का 15 दिनों में और C श्रेणी के अपराधियों का एक महीने के अंदर अनिवार्य रूप से फिजिकल वेरिफिकेशन किया जाए, ताकि उनकी वर्तमान गतिविधियों की सटीक जानकारी मिल सके।

Location :  Deoghar

Published :  15 April 2026, 3:42 PM IST