हिंदी
IPL से सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाले Top-5 क्रिकेटर्स(Source: Google)
Mumbai: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सिर्फ दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग ही नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के लिए पैसों की बारिश का जरिया भी है। 2008 से शुरू हुए इस सफर में कई खिलाड़ियों ने अर्श से फर्श तक का सफर तय किया है। आज हम आपको उन 5 दिग्गज क्रिकेटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने आईपीएल की सैलरी से अब तक सबसे ज्यादा कमाई की है। इस लिस्ट में सिर्फ एक विदेशी खिलाड़ी जगह बना पाया है।
आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की सूची में 'किंग' कोहली पहले नंबर पर हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए 2008 से लगातार खेल रहे विराट कोहली अब तक 207.96 करोड़ रुपये कमा चुके हैं। गौरतलब है कि आईपीएल 2026 के लिए आरसीबी ने कोहली को 21 करोड़ रुपये में रिटेन किया है।
Nainital: कैंची धाम में मेले से पहले बनकर तैयार होगा वैली ब्रिज, भक्तों को भारी जाम से मिलेगी राहत
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को अपनी कप्तानी में 5 खिताब जिताने वाले महेंद्र सिंह धोनी इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। धोनी ने अब तक कुल 205.34 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि, आईपीएल 2026 के लिए सीएसके ने उन्हें 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया है, जो उनके इतिहास की सबसे कम सैलरी है, फिर भी वह टॉप-2 में बरकरार हैं।
मुंबई इंडियंस को 5 बार चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा कमाई के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। रोहित अब तक आईपीएल से 204.90 करोड़ रुपये बटोर चुके हैं। आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस ने उन्हें 16.30 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। हालांकि अब वह टीम के कप्तान नहीं हैं, लेकिन एक खिलाड़ी के तौर पर उनकी वैल्यू बरकरार है।
सीएसके के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा इस लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं। 2012 से चेन्नई सुपर किंग्स का अटूट हिस्सा रहे जडेजा ने अपने आईपीएल करियर में 127 करोड़ रुपये की कमाई की है। आईपीएल 2026 के लिए सीएसके ने उन्हें 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया है, जो टीम में उनके महत्व को दर्शाता है।
इस टॉप-5 लिस्ट में शामिल होने वाले एकमात्र विदेशी खिलाड़ी वेस्टइंडीज के सुनील नरेन हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के जादुई स्पिनर और विस्फोटक ओपनर नरेन ने अब तक 119.02 करोड़ रुपये की कमाई की है। वह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाले विदेशी प्लेयर बन गए हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है. वो अब तक 267 मैच खेलकर 8661 रन बना चुके हैं और वो आईपीएल में आठ हजार रनों का आंकड़ा छूने वाले पहले बल्लेबाज भी हैं. रोहित शर्मा सबसे ज्यादा रन बनाने की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं, जो अब तक 7,046 रन बना चुके हैं. वहीं एमएस धोनी ने अपने करियर में 5439 रन बनाए हैं.(सभी आंकड़े 2025 तक के आईपीएल सीजन पर आधारित है )
Location : Mumbai
Published : 16 April 2026, 7:06 AM IST