देवघर में अफसर बनकर ठगी करने वाले दबोचे गए

देवघर में फर्जी कस्टमर केयर का पर्दाफाश हुआ, जो लोगों को फर्जी कस्टमर केयर के जाल में फंसाता था। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है, लेकिन गिरोह के शातिर तरीकों और नेटवर्क की पूरी कहानी अब भी सामने आनी बाकी है। जानिए कैसे सामान्य लोग भी इसके शिकार बन सकते थे?

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 9 April 2026, 11:25 AM IST

Deoghar: देवघर पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है। पालाजोरी थाना क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 11 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जोकि फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों से ठगी कर रहे थे।

पुलिस की संयुक्त कार्रवाई ने दिया अंजाम

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभ के निर्देश पर साइबर थाना और पालाजोरी थाना की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया है। पुलिस उपाधीक्षक राजा कुमार मिश्रा के नेतृत्व में 7 अप्रैल 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जिसमें गिरोह के सभी सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी खुद को Flipkart, Amazon, PhonePe, Paytm और Airtel Payments Bank के कस्टमर केयर अधिकारी बताकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। गिरोह के ठगी करने का तरीका बेहद शातिर था।

चुनाव असम में सीएम हिमांता देवघर में

ये लोग गूगल पर फर्जी कस्टमर केयर नंबर अपलोड करते थे। जैसे ही कोई व्यक्ति सहायता के लिए कॉल करता, उसे झांसे में लेकर उसकी बैंक डिटेल्स हासिल कर लेते और फिर ठगी को अंजाम देते। कई मामलों में कैशबैक का लालच देकर PhonePe गिफ्ट कार्ड बनवाकर उसे तुरंत रिडीम कर लिया जाता था। वहीं Airtel Thanks App के माध्यम से भी लोगों की संवेदनशील जानकारी चुराई जाती थी।

पुलिस ने आरोपियों के पास से बरामद किया ये सामान

पुलिस ने आरोपियों के पास से 16 मोबाइल फोन और 16 सिम कार्ड बरामद किए हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह के कुछ सदस्य पहले से आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं, जिससे इनके नेटवर्क के और बड़े होने की आशंका जताई जा रही है।

सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और पुलिस पूरे गिरोह के नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।

पानी का सहारा या जमीन का खेल? देवघर के हलीमा बांध पर बढ़ा विवाद, प्रशासन सख्त, जानें पूरा मामला

देवघर पुलिस ने की अपील

देवघर पुलिस ने लोगों से अपील की कि आम नागरिक किसी भी कस्टमर केयर नंबर पर आंख बंद कर भरोसा न करें। हमेशा आधिकारिक वेबसाइट या ऐप से ही नंबर सत्यापित करें और किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी बैंकिंग या निजी जानकारी साझा करने से बचें।

Location :  Deoghar

Published :  9 April 2026, 11:25 AM IST