हिंदी
Symbolic Photo
New Delhi: "क्या ब्रह्मांड में हम अकेले हैं?" यह सवाल सदियों से वैज्ञानिकों, दार्शनिकों और आम लोगों को परेशान करता आ रहा है। अब एक नई और रहस्यमयी जानकारी ने इस सवाल को और भी गंभीर बना दिया है। अंतरिक्ष में एक तेज गति से बढ़ती हुई रहस्यमयी वस्तु को लेकर दुनिया भर के वैज्ञानिकों में चिंता और बहस शुरू हो गई है।
कई अंतरराष्ट्रीय स्पेस एजेंसियां इसकी निगरानी में
इस वस्तु को 3I/Atlas नाम दिया गया है, जो एक इंटरस्टेलर ऑब्जेक्ट (बाहरी तारामंडल से आई वस्तु) है। 1 जुलाई 2025 को इस ऑब्जेक्ट का पता लगाया गया और तब से ही नासा समेत कई अंतरराष्ट्रीय स्पेस एजेंसियां इसकी निगरानी कर रही हैं।
135,000 मील प्रति घंटे की रफ्तार, आकार 24 किलोमीटर तक!
यह ऑब्जेक्ट लगभग 135,000 मील प्रति घंटे (लगभग 2,17,000 किमी प्रति घंटा) की रफ्तार से धरती की ओर बढ़ रहा है। इसके आकार का अनुमान 20 से 24 किलोमीटर चौड़ा लगाया गया है- जो किसी भी सामान्य धूमकेतु से कहीं अधिक असामान्य और विशाल माना जा रहा है।
"यह एलियन स्पेसशिप हो सकती है"
इस मामले को और सनसनीखेज बनाते हुए हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के खगोल वैज्ञानिक प्रोफेसर एवी लोएब (Avi Loeb) ने यह दावा किया है कि यह ऑब्जेक्ट कोई सामान्य धूमकेतु नहीं, बल्कि संभवत एक एलियन स्पेसक्राफ्ट हो सकता है। उनका कहना है, "यह सिर्फ निरीक्षण के लिए नहीं शायद संचार या यहां तक कि हमला करने के उद्देश्य से भी हो सकता है। यह हमारे लिए एक मौका है या खतरा।"
21 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच होगा फैसला
प्रोफेसर एवी लोएब का कहना है कि 21 नवंबर से 5 दिसंबर 2025 के बीच यह वस्तु धरती के निकटतम बिंदु पर पहुंचेगी। यानी इंसानों के पास सिर्फ 116 दिन बचे हैं यह जानने के लिए कि यह ऑब्जेक्ट क्या है- एक दोस्त या दुश्मन?
'वास्तविक खोज या महज सनसनी?'
जहां एक ओर प्रोफेसर लोएब का दावा सुर्खियों में है। वहीं वैज्ञानिक समुदाय का बड़ा हिस्सा इस पर संदेह जता रहा है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के खगोल वैज्ञानिक क्रिस लिंटोट ने लोएब के बयान को "पूर्ण बकवास" बताया है। उनका कहना है कि ऐसी अंतरिक्ष वस्तुएं पहले भी देखी गई हैं और ये अधिकतर प्राकृतिक पिंड होते हैं। नासा और यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ESA) ने भी अब तक की जांच में इसे एक इंटरस्टेलर धूमकेतु ही माना है।
क्या बाबा वेंगा और लिविंग नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी सच हो रही?
रहस्यमयी ऑब्जेक्ट की खबर आते ही प्राचीन भविष्यवक्ताओं की भविष्यवाणियां फिर से चर्चा में आ गई हैं। बुल्गारिया की प्रसिद्ध भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि 2025 में इंसान एलियंस के संपर्क में आएगा। इसी तरह ब्राजील के 'लिविंग नास्त्रेदमस' कहे जाने वाले एथोस सैलोमे भी इस साल एलियन उपस्थिति के संकेत दे चुके हैं। इन दोनों के दावे अब 3I/Atlas को लेकर उठ रहे सवालों से जोड़कर देखे जा रहे हैं।
धरती को कोई खतरा है क्या?
फिलहाल वैज्ञानिकों के पास इस सवाल का स्पष्ट उत्तर नहीं है। लेकिन नासा और ESA का कहना है कि अभी इस ऑब्जेक्ट की दिशा और गति पर नजर रखी जा रही है और इसके धरती से टकराने की संभावना बेहद कम है। वहीं प्रोफेसर लोएब जैसे वैज्ञानिक इस मौके को गंभीरता से लेने की जरूरत बता रहे हैं। उनका मानना है कि
116 दिन, एक रहस्य और पूरी मानवता की जिज्ञासा
3I/Atlas का रहस्य अब सिर्फ एक वैज्ञानिक चर्चा नहीं, बल्कि आम लोगों की रुचि, डर और रोमांच का विषय बन चुका है। क्या यह सिर्फ एक विशाल धूमकेतु है? या फिर वाकई यह हमारी धरती की ओर आ रही एक परग्रही ताकत है? 21 नवंबर से 5 दिसंबर 2025 के बीच इसका जवाब मिल सकता है। तब तक पूरी दुनिया अपनी सांसें थामे इंतजार कर रही है।
Location : New Delhi
Published : 15 August 2025, 1:11 PM IST