
कौन हैं मेजर जनरल मोहसिन रेजाई? (Img: X)
New Delhi: ईरान के शीर्ष सैन्य और राजनीतिक चेहरों में शामिल मेजर जनरल मोहसिन रेजाई एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में हैं। सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने उन्हें देश की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल में अपना आधिकारिक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। माना जा रहा है कि क्षेत्रीय तनाव और सुरक्षा चुनौतियों के बीच यह नियुक्ति ईरान की रणनीतिक तैयारियों को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम है।
मोहसिन रेजाई को पहले सैन्य सलाहकार नियुक्त किया गया था। अब उन्हें सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल में सुप्रीम लीडर का प्रतिनिधि बनाया गया है। इस भूमिका में वे राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति और सैन्य रणनीति से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों में प्रमुख भूमिका निभाएंगे।
सूत्रों के मुताबिक, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उनकी नियुक्ति ईरान की सुरक्षा नीति में महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत मानी जा रही है।
Middle East Crisis: जंग थामने उतरा रूस! ईरान को बड़ा ऑफर, लावरोव और अराघची की फोन पर अहम बातचीत
मोहसिन रेजाई 1979 की ईरानी क्रांति के बाद इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) से जुड़े। वर्ष 1981 में महज 27 वर्ष की आयु में उन्हें IRGC का कमांडर-इन-चीफ बनाया गया।
उन्होंने ईरान-इराक युद्ध के दौरान सैन्य अभियानों का नेतृत्व किया और करीब 16 वर्षों तक IRGC की कमान संभाली। बाद में उन्होंने सक्रिय सैन्य सेवा छोड़कर राजनीति और नीति निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
रेजाई कई बार ईरान के राष्ट्रपति पद के चुनाव भी लड़ चुके हैं। वर्ष 2021 से 2023 तक वे ईरान के उपराष्ट्रपति रहे। इसके अलावा वे एक्सपीडिएंसी डिसर्नमेंट काउंसिल के सदस्य और सुप्रीम काउंसिल फॉर इकोनमिक कोऑर्डिनेशन के सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी कार्य कर चुके हैं।
सैन्य मामलों के साथ-साथ उन्हें आर्थिक नीतियों और रणनीतिक फैसलों का भी अनुभवी माना जाता है।
रेजाई की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब ईरान क्षेत्रीय सुरक्षा, समुद्री मार्गों और राष्ट्रीय रक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर रणनीतिक निर्णय ले रहा है। माना जा रहा है कि नई जिम्मेदारी के तहत वे सेना और सुरक्षा तंत्र के बीच समन्वय को मजबूत करने तथा राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े निर्णयों में अहम भूमिका निभाएंगे।
Location : New Delhi
Published : 14 August 2026, 1:38 PM IST