बीसीसीआई ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान खिलाड़ियों के साथ उनके परिवार को रखने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। यह फैसला पहले से लागू सख्त नियमों की वजह से टीम मैनेजमेंट की मांग को बोर्ड ने ठुकरा दिया है।

BCCI ने ठुकराई भारतीय खिलाड़ियों की ये मांग (Image Source: Google)
New Delhi : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान खिलाड़ियों के साथ उनके परिवार को रखने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। टीम मैनेजमेंट की ओर से इस संबंध में बोर्ड से अनुरोध किया गया था, लेकिन बीसीसीआई ने इस मांग को अस्वीकार कर दिया, जिसकी वजह से भारतीय खिलाड़ियों को काफी झटका लगा है।
सूत्रों के अनुसार, भारतीय टीम प्रबंधन ने बीसीसीआई से आग्रह किया था कि खिलाड़ियों की पत्नियों या मंगेतरों को टीम के साथ रहने और यात्रा करने की अनुमति दी जाए। हालांकि, बोर्ड ने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया। बीसीसीआई का साफ कहना है कि खिलाड़ी चाहें तो वह अपने परिवार के साथ अलग व्यवस्था कर रह सकते हैं, लेकिन टीम के साथ उनके परिवारों को आधिकारिक रूप से नहीं ठहरने दिया जायेगा।
T20 World Cup 2026: बास डे लीडे का ऑलराउंड शो; नीदरलैंड ने नामीबिया को 7 विकेट से हराया
बीसीसीआई ने इससे पहले भी विदेशी दौरों और बड़े टूर्नामेंटों को लेकर परिवार से जुड़े नियमों में सख्ती बरती है। कोविड-19 के दौर में खिलाड़ियों को परिवार के साथ रहने की अस्थायी छूट दी गई थी, लेकिन इसके बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में मिली हार के बाद बोर्ड ने नियमों को फिर से कड़ा कर दिया। उस समय यह तय किया गया था कि खिलाड़ी केवल विशेष परिस्थितियों में और सीमित अवधि के लिए ही परिवार को साथ रख सकते हैं।
अब यही नीति टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी लागू रहेगी। बीसीसीआई का मानना है कि इस तरह के टूर्नामेंट में खिलाड़ियों का पूरा ध्यान खेल पर होना चाहिए। बोर्ड का तर्क है कि टीम के प्रदर्शन और अनुशासन को प्राथमिकता देना जरूरी है, ताकि किसी भी तरह की बाहरी व्यस्तता से खिलाड़ी प्रभावित न हों।
T20 World Cup 2026: PAK vs USA, क्या अमेरिका फिर रचेगा पाकिस्तान के खिलाफ इतिहास?