
थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह
Basti : वाल्टरगंज थाने के थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव शहर के कलेक्ट्रेट के पास स्थित सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
बस्ती में फर्जी OSD गिरफ्तार, लाल-नीली बत्ती वाली इनोवा से दिखाता था रौब, ऐसे फंसा पुलिस के जाल में
घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की और जरूरी साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह की मौत की खबर से पुलिस विभाग में शोक की लहर है। अधिकारी मामले की गहन जांच में जुटे हुए हैं।
Location : Basti
Published : 29 August 2026, 8:51 PM IST