Site icon Hindi Dynamite News

रूस के राष्ट्रपति पुतिन से पीएम मोदी को किया टेलीफोन, जानिए आखिर अचानक क्या हुआ?

रूस के राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी के बीच सोमवार को टेलीफोन पर महत्वपूर्ण बातचीत हुई। इस चर्चा में यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान पर भारत का रुख स्पष्ट किया गया और दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के उपायों पर भी विचार हुआ।
Post Published By: Mayank Tawer
Published:
रूस के राष्ट्रपति पुतिन से पीएम मोदी को किया टेलीफोन, जानिए आखिर अचानक क्या हुआ?

New Delhi: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ टेलीफोन पर एक अहम बातचीत की। इस बातचीत में दोनों नेताओं ने वैश्विक संकट खासकर रूस-यूक्रेन संघर्ष और भारत-रूस द्विपक्षीय संबंधों पर विस्तृत चर्चा की। राष्ट्रपति पुतिन ने अपने अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप के साथ अलास्का में हुई मुलाकात के बारे में जानकारी दी। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव और संघर्ष पर कूटनीतिक समाधान की दिशा में बातचीत की है।

रूस-यूक्रेन संकट पर चर्चा

यह बातचीत विशेष रूप से रूस-यूक्रेन संघर्ष पर केंद्रित रही। जिसमें पिछले सप्ताह अलास्का में हुई मुलाकात की अहमियत थी। 15 अगस्त को राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच हुई बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध पर युद्ध विराम को लेकर विचार विमर्श हुआ था। पुतिन ने पीएम मोदी को इस मुलाकात के बारे में जानकारी दी और इस संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में कूटनीतिक प्रयासों को बढ़ाने की आवश्यकता को रेखांकित किया।

भारत का रुख क्या होगा?

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन का धन्यवाद करते हुए भारत के यूक्रेन विवाद के शांतिपूर्ण समाधान के प्रति निरंतर रुख को दोहराया। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत हमेशा से इस संघर्ष को कूटनीति और संवाद के माध्यम से हल करने का पक्षधर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत इस दिशा में सभी अंतरराष्ट्रीय प्रयासों का समर्थन करता है और इस मामले में कोई भी सकारात्मक कदम उठाए जाने को प्रेरित करेगा।

भारत-रूस के विशेष संबंधों पर चर्चा

बातचीत में दोनों नेताओं ने भारत और रूस के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के मुद्दे पर भी विचार किया। पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच सहयोग को विस्तार देने के साथ-साथ नए क्षेत्रों में साझेदारी स्थापित करने के लिए अपने उत्साह का इज़हार किया।

प्रधानमंत्री मोदी का ट्वीट

प्रधानमंत्री मोदी ने इस बातचीत के बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म X (पूर्व ट्विटर) पर भी एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, “मैं अपने मित्र, राष्ट्रपति पुतिन को उनके फोन कॉल और अलास्का में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ उनकी हालिया मुलाकात के बारे में जानकारी साझा करने के लिए धन्यवाद देता हूं। भारत ने यूक्रेन विवाद के शांतिपूर्ण समाधान का लगातार आह्वान किया है और इस संबंध में सभी प्रयासों का समर्थन करता है। मैं आने वाले दिनों में हमारे बीच निरंतर संपर्क की आशा करता हूं।”

Exit mobile version