Iran US Conflict: अमेरिका-ईरान तनाव चरम पर, खाड़ी में सैन्य ठिकानों पर तबाही का दावा

मिडिल ईस्ट में चल रहे अमेरिका-ईरान तनाव के बीच खाड़ी में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचने की खबर है। ईरान के हमलों से अरबों डॉलर का नुकसान बताया जा रहा है, जबकि कूटनीतिक बातचीत भी ठप पड़ गई है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 26 April 2026, 11:46 AM IST

New Delhi: मिडिल ईस्ट की जंग 28 फरवरी 2026 से शुरू हुई अभी तक किसी अंतिम नतीजे पर नहीं पहुंची है। एक तरफ ईरान और अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है, तो दूसरी ओर कूटनीतिक प्रयास भी विफल होते दिख रहे हैं।

अमेरिका-ईरान टकराव बढ़ा

ईरान अमेरिका से सीधे बातचीत करने को तैयार नहीं है, जबकि अमेरिका अपने रुख पर अड़ा हुआ है। अमेरिका की मांग है कि ईरान अपना परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह रोक दे। वहीं ईरान इसे अपनी संप्रभुता पर हमला मान रहा है और पीछे हटने को तैयार नहीं है।

अमेरिकी एयरबेस पर बड़ा हमला

NBC की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर कई बार हमला किया है, जिससे उन्हें अनुमान से कहीं अधिक नुकसान हुआ है। इन हमलों में सैन्य उपकरण और एयर डिफेंस सिस्टम को गंभीर क्षति पहुंची है।

अरबों डॉलर के नुकसान का अनुमान

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिकी सैन्य ठिकानों को हुए नुकसान की मरम्मत में अरबों डॉलर खर्च हो सकते हैं। कई बेसों पर बुनियादी ढांचा भी प्रभावित हुआ है, जिससे संचालन क्षमता पर असर पड़ा है।

US Iran Talks: पाकिस्तान की मध्यस्थता में फिर शुरू होगी अमेरिका-ईरान वार्ता, क्या खत्म होगा अब तनाव?

विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान ने अपनी मिसाइल क्षमता का प्रभावी इस्तेमाल किया है और यह उसके लिए रणनीतिक बढ़त साबित हो सकता है। हमलों ने खाड़ी क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

बातचीत की कोशिशें विफल

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में चल रही कूटनीतिक बातचीत की कोशिशें उस समय टूट गईं जब Iran ने सीधे बातचीत से इनकार कर दिया। इसके बाद ईरानी प्रतिनिधिमंडल वापस लौट गया, जिससे शांति प्रयासों को झटका लगा। अमेरिका की ओर से कहा गया है कि ईरान को अपने परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह बंद करना होगा। साथ ही युद्ध समाप्ति के लिए कई सख्त शर्तें भी रखी गई हैं।

अमेरिका-भारत संबंधों पर ट्रंप के पोस्ट से तनाव, विदेश मंत्रालय ने बयान को अनुचित कहा, ईरान ने किया तंज

ईरान में आंशिक राहत की खबर

तनाव के बीच एक राहत भरी खबर यह भी है कि तेहरान से कमर्शियल फ्लाइट्स फिर से शुरू हो गई हैं। हालांकि सुरक्षा स्थिति अभी भी पूरी तरह सामान्य नहीं मानी जा रही है। मिडिल ईस्ट में बढ़ता यह संघर्ष वैश्विक स्तर पर चिंता का विषय बना हुआ है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर हालात नहीं सुधरे तो यह तनाव और अधिक गंभीर रूप ले सकता है।

Location :  New Delhi

Published :  26 April 2026, 11:45 AM IST