
प्रतीकात्मक छवि (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
New Delhi: ईरान द्वारा होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही पर रोक के बाद साउथ एशिया और यूरोप में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कमी शुरू हो गई। भारत, नेपाल और बांग्लादेश ने अपने देश में इसके असर को कम करने के लिए कदम उठाए, लेकिन पाकिस्तान इस संकट से नहीं बच पाया।
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस मुद्दे को लेकर प्रमुख प्रांतीय मुख्यमंत्रियों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में ऊर्जा बचत और पेट्रोलियम उत्पादों के कम से कम इस्तेमाल पर जोर दिया गया। इसके बाद सरकार ने पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान, इस्लामाबाद, गिलगित-बाल्टिस्तान और पीओके में रात 8 बजे से बाजार, शॉपिंग मॉल और वाणिज्यिक क्षेत्र बंद करने का फैसला किया।
शहबाज सरकार ने स्पष्ट किया कि मेडिकल स्टोर और फार्मेसी को लॉकडाउन से बाहर रखा जाएगा। वहीं बेकरी, रेस्तरां, खाने-पीने की दुकानें, मैरिज हॉल, टेंट और अन्य व्यावसायिक जगहें जहां शादी या समारोह आयोजित होते हैं, वे रात 10 बजे के बाद बंद हो जाएंगी।
اسلام آباد: 7 اپریل 2026.
وزیراعظم محمد شہباز شریف نے نیشنل ٹیرف کمیشن کی معیاری کارکردگی کے لئے اصلاحاتی اقدامات پر جائزہ اجلاس کی صدارت کی.
اجلاس میں گفتگو کرتے ہوئے وزیرِ اعظم نے کہا کہ نیشنل ٹیرف کمیشن کی ادارہ جاتی تنظیم نو کے بعد اسکی فعال کارکردگی ملکی صنعت و سرمایہ… pic.twitter.com/iuIDMwsMc4
— Prime Minister's Office (@PakPMO) April 7, 2026
Bengal Election 2026: पहले चरण की वोटर लिस्ट फ्रीज, जानें क्या होगा नए आवेदन का?
प्रांतीय सरकारों की सलाह पर खैबर पख्तूनख्वा के संभागीय मुख्यालयों में बाजार और शॉपिंग मॉल रात 9 बजे तक खुलेंगे, जबकि बाकी सभी वाणिज्यिक केंद्र रात 8 बजे बंद किए जाएंगे। निजी संपत्तियों में रात 10 बजे के बाद समारोह आयोजित करने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।
स्मार्ट लॉकडाउन के तहत गिलगित और मुजफ्फराबाद शहरों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट एक महीने तक फ्री रहेगा। इसका पूरा खर्चा शहबाज सरकार उठाएगी। बैठक में डिप्टी पीएम इशाक डार, योजना और विकास मंत्री एहसान इकबाल और सीनियर अधिकारी भी मौजूद रहे।
शहबाज सरकार का यह कदम न सिर्फ ऊर्जा संकट से निपटने के लिए है, बल्कि नागरिकों को राहत देने और तेल व गैस की खपत को कम करने के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सरकार ने जनता से अपील की है कि वे इस लॉकडाउन का पालन करें और जरूरी सेवाओं में सहयोग बनाए रखें।
Location : New Delhi
Published : 7 April 2026, 1:35 PM IST