हिंदी
New Delhi: अमेरिका और इजराइल ने ईरान के खिलाफ जो युद्ध छेड़ा है, उसके चलते मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। अंतरराष्ट्रीय विमानन सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। इजराइल सहित कई देशों ने अपने एयरस्पेस बंद कर दिये हैं। एयर इंडिया की फ्लाइट को भारत वापस लौटना पड़ा। एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट ने अपने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है।
अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद पूरे मिडिल ईस्ट का आसमान नो-फ्लाई जोन में तब्दील हो गया है। इस तनावपूर्ण स्थिति का सीधा असर अंतरराष्ट्रीय विमानन सेवाओं पर पड़ा है। भारतीय यात्रियों के लिए शनिवार का दिन अफरा-तफरी भरा रहा, जब हवा में उड़ रहे विमानों को सुरक्षा कारणों से बीच रास्ते से ही वापस मोड़ना पड़ा। एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट जैसी प्रमुख एयरलाइंस ने अपनी सेवाओं को लेकर आपातकालीन एडवाइजरी जारी कर दी।
28 फरवरी को दिल्ली से तेल अवीव के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI-139 को वापस लौटना पड़ा। जैसे ही इजरायल ने अपना एयरस्पेस बंद करने की घोषणा की, विमान को सुरक्षा के मद्देनजर तुरंत भारत वापस लौटाने का फैसला लिया गया।
एयरलाइन ने आधिकारिक बयान में कहा कि यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्रायोरिटी है, इसलिए विमान को मुंबई डायवर्ट किया गया है। एयर इंडिया ने मिडिल ईस्ट के सभी गंतव्यों के लिए अपनी सेवाओं को फिलहाल निलंबित कर दिया है।
अमेरिका-इज़राइल की सैन्य कार्रवाई पर स्पेन की कड़ी आपत्ति, ईरान को भी दी नसीहत; जानिये क्या कहा…
मिडिल ईस्ट में बिगड़ते हालात को देखते हुए भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन, इंडिगो ने भी कड़ा कदम उठाया है। इंडिगो ने घोषणा की है कि मध्य पूर्व जाने और वहां से आने वाली सभी उड़ानें रात 12 बजे तक के लिए रद्द कर दी गई हैं।
एयरलाइन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे हवाई अड्डे के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस ऑनलाइन जरूर चेक करें। वहीं, स्पाइसजेट ने भी दुबई एयरस्पेस बंद होने के कारण उड़ानों के प्रभावित होने की पुष्टि की है और यात्रियों की मदद के लिए 24x7 हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
Location : New Delhi
Published : 28 February 2026, 6:54 PM IST