अमेरिका-इज़राइल की सैन्य कार्रवाई पर स्पेन की कड़ी आपत्ति, ईरान को भी दी नसीहत; जानिये क्या कहा…

इज़राइल ने तेहरान समेत कई शहरों पर हमला किया, जिसमें 40 छात्राओं की मौत हुई। ईरान ने जवाबी कार्रवाई में 400 मिसाइलें दागीं। स्पेन ने अमेरिका-इज़राइल की सैन्य कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए कूटनीतिक समाधान की अपील की।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 28 February 2026, 6:35 PM IST
google-preferred

Tehran: शनिवार सुबह इज़राइल ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर हमला कर दिया। ईरानी समाचार एजेंसी इरना के मुताबिक, दक्षिणी ईरान में हुए हमलों में 53 छात्राओं की मौत हो गई, जबकि 45 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हमलों के बाद कई इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जिसके बाद स्पेन का बड़ा बयान सामने आया है।

स्पेन की आपत्ति, कूटनीति पर जोर

अमेरिका-इज़राइल की सैन्य कार्रवाई पर स्पेन ने आपत्ति जताई है। स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने इस कदम को एकतरफा और वैश्विक तनाव बढ़ाने वाला बताया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में उन्होंने कहा कि मौजूदा संकट का समाधान केवल कूटनीतिक बातचीत और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान से ही संभव है। साथ ही उन्होंने ईरान सरकार और रिवोल्यूशनरी गार्ड की गतिविधियों पर भी चिंता जताई।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरानी जनता को दिया अल्टीमेटम, घरों के भीतर रहें लोग

जवाबी कार्रवाई में 400 मिसाइलें दागीं

हमले के तुरंत बाद ईरान ने इज़राइल पर जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान ने करीब 400 मिसाइलें दागीं। इसके अलावा कुवैत, कतर, बहरीन और सऊदी अरब में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया गया। यूएई के सबसे अधिक आबादी वाले शहर दुबई पर भी हमले की खबर है।

‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के पीछे क्या है अमेरिका का प्लान? जानिये ट्रंप की पूरी रणनीति

खामेनेई के ऑफिस के पास स्ट्राइक

बताया जा रहा है कि इज़राइल ने ईरान के खुफिया मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के कार्यालय और परमाणु ऊर्जा संगठन को निशाना बनाया। हमले के बाद खामेनेई को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है। क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि हालात नहीं संभले तो यह संघर्ष पूरे मध्य पूर्व क्षेत्र को अस्थिर कर सकता है।

Location : 
  • Tehran

Published : 
  • 28 February 2026, 6:35 PM IST

Advertisement
Advertisement