युद्ध के चलते अंतर्राष्ट्रीय विमान सेवाएं प्रभावित, कई देशों ने बंद किये एयरस्पेस, वापस लौटी एयर इंडिया की फ्लाइट
शनिवार 28 फरवरी हालात इतने तनावपूर्ण बने कि मिडिल ईस्ट का हवाई क्षेत्र नो-फ्लाई जोन में तब्दील हो गया है। इसके कारण अंतरराष्ट्रीय विमानन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। Emirates, Qatar Airways, Lufthansa, Air India, IndiGo और SpiceJet जैसी प्रमुख एयरलाइनों ने सुरक्षा के मद्देनजर अपनी उड़ानें निलंबित या रद्द कर दी हैं।