हिंदी
इमरान ख़ान
Islamabad: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान अगस्त 2023 से रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद हैं। बीते चार हफ्तों से उनकी तबीयत और सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, खासकर तब से जब सरकार ने अचानक उन्हें परिवार से मिलने की अनुमति रोक दी है। इसी बीच ABP न्यूज़ को अडियाला जेल में इमरान ख़ान की बैरक की कुछ तस्वीरें मिली हैं, जिन्हें पिछले वर्ष पाकिस्तान सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया था। इन तस्वीरों ने जेल में इमरान ख़ान को मिल रही विशेष सुविधाओं की झलक भी दिखा दी है।
तस्वीरों के अनुसार, इमरान ख़ान एक छोटी पर सुरक्षित काल कोठरी में रहते हैं जिसमें अटैच्ड वॉशरूम मौजूद है। बैरक में:
जैसी सुविधाएं दी गई हैं। इसके अलावा उनके टहलने के लिए एक एक्सक्लूसिव गैलरी भी है, जहां उन्हें दिन में दो बार वॉक की अनुमति है। उनकी बैरक के पास एक छोटा पर्सनल किचन भी मौजूद है, जहां उनके अनुसार भोजन तैयार किया जाता है।
पाकिस्तान सरकार ने पिछले साल 6 जून को सुप्रीम कोर्ट में फोटो के साथ रिपोर्ट दाखिल की थी जिसमें बताया गया था कि इमरान ख़ान को पढ़ने के लिए किताबें दी गई हैं और बैरक में एक बुकशेल्फ भी रखा गया है।
लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा सभापति की टीम के बीच क्रिकेट मैच कल, जानिये कौन सांसद है किस तरफ
इमरान ख़ान को स्वस्थ रखने के लिए जेल प्रशासन ने उन्हें:
जैसी सुविधाएं भी मुहैया करवाई हैं। इन सबके बावजूद, उनकी परिवार से मुलाकात पर रोक ने कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, इमरान ख़ान को हर हफ्ते अपनी बहनों से मिलने की इजाजत थी, लेकिन पिछले चार हफ्तों से किसी भी तरह की मुलाकात पूरी तरह रोक दी गई है। माना जा रहा है कि इसका मुख्य कारण इमरान ख़ान का अपनी बहनों के जरिए समर्थकों तक संदेश भेजना था।
सूत्रों का दावा है कि इमरान अक्सर सेना प्रमुख आसिम मुनीर की आलोचना अपने संदेशों के माध्यम से जनता तक पहुंचाते थे। आसिम मुनीर के फील्ड मार्शल बनने के बाद यह तनाव और बढ़ गया। सरकार चाहती है कि इमरान ख़ान का कोई भी संदेश जनता तक न पहुंचे और यही वजह है कि इस्लामाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद मुलाकात की अनुमति नहीं दी जा रही है।
दक्षिण अफ़्रीका के पूर्व लेग स्पिनर इमरान ताहिर ने की राशिद ख़ान की तारीफ, जानिये क्या कहा
इमरान ख़ान की बैरक की सुविधाएं भले ठीक-ठाक दिखती हों, लेकिन चार हफ्तों से मुलाकात पर रोक ने उनकी स्थिति को लेकर संदेह और गहरा दिया है। विपक्षी दलों और मानवाधिकार संगठनों ने मांग की है कि सरकार पारदर्शिता दिखाए और परिवार से मुलाकात बहाल करे।
पाकिस्तान में इमरान ख़ान की लोकप्रियता आज भी बहुत मजबूत है, ऐसे में उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य और मुलाकात पर पाबंदी को लेकर राजनीतिक तनाव और बढ़ने की संभावना है।
Location : Islamabad
Published : 29 November 2025, 3:16 PM IST
Topics : Adiala Jail Pakistan Imran Khan Family Meet Ban Imran Khan Health Imran Khan Jail Pakistan Politics
No related posts found.