Elon Musk Net Worth: एलन मस्क ने रचा इतिहास… इतनी संपत्ति वाले बन गए दुनिया के पहले इंसान

टेस्ला (Tesla) के मालिक और स्पेसएक्स (SpaceX) के संस्थापक मस्क अब 500 अरब डॉलर यानी करीब 41.6 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति तक पहुंचने वाले पहले इंसान बन गए हैं। यह उपलब्धि किसी भी अरबपति ने अब तक हासिल नहीं की थी।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 2 October 2025, 12:42 PM IST
google-preferred

New Delhi: हमेशा चर्चा में बने रहने वाले दुनिया के सबसे रईस शख्स एलन मस्क ने एक और इतिहास रच दिया है। वह 500 अरब डॉलर नेटवर्थ के मालिक बनने दुनिया के पहले व्यक्ति बन गए हैं। एलन मस्क की संपत्ति बुधवार, 1 अक्टूबर 2025 को $500 अरब (लगभग 500 अरब अमेरिकी डॉलर) के आंकड़े को छू गई। फोर्ब्स रियल-टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट के अनुसार, उनकी संपत्ति इस दिन $500.1 अरब तक पहुंच गई। हालांकि, बाद में 499.1 अरब डॉलर रह गई।

टेस्ला (Tesla) के मालिक और स्पेसएक्स (SpaceX) के संस्थापक मस्क अब 500 अरब डॉलर यानी करीब 41.6 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति तक पहुंचने वाले पहले इंसान बन गए हैं। यह उपलब्धि किसी भी अरबपति ने अब तक हासिल नहीं की थी।

Dussehra 2025: सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव, जानें आज का ताज़ा भाव; खरीदारी से पहले क्या रखें ध्यान?

निवेशकों का मस्क पर बना भरोसा

साल की शुरुआत में गिरावट झेलने के बाद टेस्ला शेयरों में अब तेजी देखी जा रही है। निवेशकों का भरोसा तब बढ़ा जब मस्क ने अपने बिज़नेस पर पूरा ध्यान केंद्रित करना शुरू किया। टेस्ला बोर्ड चेयर रॉबिन डेनहॉम ने हाल ही में कहा कि मस्क फिर से कंपनी में "फ्रंट एंड सेंटर" हैं। साथ ही, मस्क ने खुद 1 अरब डॉलर के टेस्ला शेयर खरीदकर कंपनी के भविष्य पर भरोसा जताया।

AI और स्पेस एक्सप्लोरेशन से भी बढ़ी वैल्यूएशन

टेस्ला के अलावा मस्क के अन्य उपक्रम भी उनकी दौलत का अहम आधार बने हैं। उनकी AI कंपनी xAI की वैल्यूएशन जुलाई तक 75 अरब डॉलर आंकी गई थी और भविष्य में यह 200 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, SpaceX की वैल्यूएशन 400 अरब डॉलर के आसपास बताई जा रही है।

IND vs WI: गलत साबित हो रहा वेस्टइंडीज का फैसला? भारतीय गेंदबाज बरपा रहे कहर

मस्क के इस कदम का बड़ा असर

टेस्ला Elon Musk की संपत्ति का सबसे बड़ा स्रोत बनी हुई है। इस इलेक्ट्रिक कार निर्माता के शेयरों में इस साल अब तक 14 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गौरतलब है कि टेस्ला सीईओ मस्क के पास इस इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी के 12.4% से अधिक शेयर हैं। कुछ ही दिनों पहले उन्होंने अपनी ही कंपनी में लगभग 1 अरब डॉलर मूल्य के शेयर खरीदे थे, उनका इस कदम का भी निवेशकों पर असर पड़ा और शेयर ने रफ्तार पकड़ते हुए एलन मस्क के नाम पर ये बड़ा रिकॉर्ड कर दिया।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 2 October 2025, 12:42 PM IST