हिंदी
CWG 2026 की ग्लास्गो में शानदार क्लोजिंग
New Delhi: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में 11 दिनों तक चले कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का रविवार को समापन हो गया। क्लोजिंग सेरेमनी में स्कॉटलैंड ने झंडा और बैटन भारत को सौंपा। इसी के साथ जिसे 2030 के शताब्दी संस्करण की मेजबानी मिली है।ये गेम्स गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित होंगे।
भारत को मिली 2030 की मेजबानी
साल 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स गुजरात के अहमदाबाद शहर में आयोजित किए जाएंगे। क्लोजिंग सेरेमनी में स्कॉटलैंड के अधिकारियों ने CWG का आधिकारिक ध्वज और बैटन भारतीय प्रतिनिधियों को सौंपा।
नीरज चोपड़ा और भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष पीटी ऊषा को सीडब्ल्यूजी की मेजबानी का ध्वज सौंपा गया
इस पल के साक्षी बनने के लिए भारत की ओर से ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा, भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष पी.टी. उषा और गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी मंच पर मौजूद रहे।
ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के समापन समारोह में आज रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। सितार की दुनिया में मशहूर ऋषभ रिखीराम और पार्श्व गायक शंकर महादेवन के साथ कई अन्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से समां बांधा। समापन समारोह के दौरान मौजूद प्रतिभागी खिलाड़ियों को गीत और संगीत का आनंद लेते देखा गया।
ग्लास्गो में क्लोसिंग सेरेमनी में रंगारंग कार्यक्रम
भारत ने इन खेलों में 13 स्वर्ण, 17 रजत और नौ कांस्य पदकों के साथ कुल 39 पदक अपने नाम किए। भारत राष्ट्रमंडल खेल के अंतिम दिन रविवार को कोई पदक नहीं जीत सका। समारोह की शुरुआत में, ग्लासगो 2026 में बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाली जैस्मिन लंबोरिया ने एथलीटों की परेड के दौरान तिरंगा उठाया। इस दौरान सभी 74 देशों के खिलाड़ी एरिना में दाखिल हुए।
अंक तालिका की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया 70 गोल्ड, 45 सिल्वर और 56 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर कुल 171 पदकों के साथ पहले स्थान पर रहा। इंग्लैंड 29 गोल्ड समेत 110 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर जबकि कनाडा 19 गोल्ड सहित कुल 62 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर कब्जा जमाने में सफल रहा।
भारत 13 गोल्ड और कुल 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा जबकि मेजबान स्कॉटलैंड ने भी 13 गोल्ड और कुल 39 पदक हासिल कर भारत के साथ चौथा स्थान साझा किया हालांकि भारत अधिक सिल्वर मेडल (17) होने के कारण तालिका में आगे रहा।
परेड के दौरान ऑस्ट्रेलियाई गायिका-गीतकार डेल्टा गुड्रेम ने 'बॉर्न टू ट्राई' गाना गाया, जबकि समारोह में उन हजारों वॉलंटियर्स को भी धन्यवाद दिया गया जिन्होंने गेम्स के आयोजन में मदद की थी।
Location : New Delhi
Published : 3 August 2026, 5:31 AM IST