
सर कीर स्टारमर के दौरे की अहमियत
New Delhi: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री Rt. Hon. सर कीर स्टारमर KCB KC MP भारत के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर बुधवार, 8 अक्टूबर को सुबह 5:40 बजे, छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, मुंबई पर पहुंचे। एयरपोर्ट पर भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
हालांकि यह एक आधिकारिक फोटो अवसर था, लेकिन ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की भारत आगमन पर सादगी के साथ भव्यता का मिश्रण देखने को मिला। यह सर कीर स्टारमर का प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत का पहला आधिकारिक दौरा है, जिस पर भारत और यूके दोनों की निगाहें टिकी हैं।
भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच दशकों पुराने ऐतिहासिक और रणनीतिक संबंध हैं। अब दोनों देश इन्हें 21वीं सदी की जरूरतों के हिसाब से और अधिक प्रासंगिक और उपयोगी बनाना चाहते हैं। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य भी यही है व्यापार, निवेश, रक्षा, जलवायु परिवर्तन, डिजिटल इनोवेशन और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करना।
मुंबई पहुंचते ही शुरू हुआ आधिकारिक दौरा
8 अक्टूबर 2025
9 अक्टूबर: कार्यक्रमों की व्यस्त श्रृंखला
09 अक्टूबर 2025 को सर कीर स्टारमर कई अहम बैठकों और कार्यक्रमों में भाग लेंगे:
सर कीर स्टारमर के दौरे का एक बड़ा उद्देश्य है ग्रीन टेक्नोलॉजी, सस्टेनेबल डेवलपमेंट और क्लाइमेट चेंज पर साझा रणनीति बनाना।
ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में वे डिजिटल फाइनेंस, इनोवेशन और ग्लोबल इकॉनमी में फिनटेक की भूमिका पर अपनी बात रखेंगे।
भारत और यूके के बीच एक आधुनिक, समावेशी और दीर्घकालिक साझेदारी की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही है। उम्मीद की जा रही है कि इस दौरे से दोनों देशों के संबंध व्यापारिक समझौतों से आगे बढ़कर रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी तक विकसित होंगे।
Location : New Delhi
Published : 8 October 2025, 9:30 AM IST