

एअर इंडिया की चेन्नई-कोलंबो फ्लाइट AI-273/274 को बर्ड स्ट्राइक के कारण समस्या का सामना करना पड़ा। 158 यात्रियों से भरे विमान का फैन ब्लेड डैमेज पाया गया और उसे सेवा से बाहर कर दिया गया। इंडिगो की फ्लाइट को भी डायवर्ट किया गया।
एअर इंडिया की फ्लाइट इमरजेंसी लैंडिंग
Colombo: एअर इंडिया का एक विमान बाल-बाल सुरक्षित बच गया, जब उसकी फ्लाइट को पक्षी टकराने की घटना का सामना करना पड़ा। मंगलवार 7 अक्तूबर को कोलंबो-चेन्नई मार्ग पर उड़ान भर रही AI-273 (A320 VT-TNH) को बर्ड स्ट्राइक का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, विमान में 158 यात्री सवार थे। घटना रात 1:55 बजे के लगभग कोलंबो एयरपोर्ट पर लैंडिंग के समय हुई, लेकिन इसे मामूली माना गया और लैंडिंग के बाद विमान को उड़ान के लिए क्लियर कर दिया गया।
हालांकि, जब वही विमान सुबह AI-274 के रूप में कोलंबो से चेन्नई लौटा, तो टेक्निकल टीम ने रूटीन जांच की। जांच के दौरान फैन ब्लेड में नुकसान पाया गया, जिसके कारण विमान को तत्काल AOG घोषित कर दिया गया। अब यह विमान फिलहाल सेवा से बाहर रहेगा। एयरलाइन ने कहा कि विमान को पूरी तरह से जांच और मरम्मत के बाद ही फिर से उड़ान भरने की अनुमति दी जाएगी।
पक्षी से टकराई एयर इंडिया फ्लाइट
इसी दिन इंडिगो की एक फ्लाइट को भी डायवर्ट करना पड़ा। यह विमान दिल्ली से प्रयागराज जा रही थी, लेकिन भारतीय वायुसेना की एयरफोर्स एक्सरसाइज के कारण उसे लखनऊ की ओर भेजा गया। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए इस डायवर्शन को आवश्यक कदम बताया गया।
नोएडा एयरपोर्ट का दुश्मन बना एयर इंडिया का पायलट, प्रभावित किसानों का किया अपहरण, जानें क्यों
एयर इंडिया और अन्य एयरलाइंस की सुरक्षा पर सवाल उठते रहे हैं। इस साल 12 जून को एयर इंडिया की अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें 142 में से 141 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, अगस्त 2020 में भी एयर इंडिया की एक फ्लाइट हादसे का शिकार हुई थी, जिसमें 21 लोगों की जान गई थी। ये घटनाएं विमान सुरक्षा और नियमित तकनीकी निरीक्षण की अहमियत को रेखांकित करती हैं।
एविएशन विशेषज्ञों का कहना है कि बर्ड स्ट्राइक आमतौर पर सुरक्षित लैंडिंग के लिए खतरा बन सकती है। हालांकि, आधुनिक एयरक्राफ्ट और ट्रेनिंग से पायलट ऐसी परिस्थितियों को संभाल सकते हैं। इसके अलावा, विमान तकनीकी जांच और एयरक्राफ्ट ऑन ग्राउंड (AOG) प्रक्रियाओं के पालन से यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होती है।
Air India Flight Diverted: एयर इंडिया की फ्लाइट में आई तकनीकी खामी, यात्रियों की सांसे थमी
एअर इंडिया ने यात्रियों से हुई असुविधा के लिए माफी मांगी और कहा कि सभी उड़ानों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। एयरलाइन ने यह भी सुनिश्चित किया कि प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था की गई है।