Sonbhadra News: योग सप्ताह की हुई शुरुआत, कलेक्ट्रेट परिसर में सैकड़ों लोगों ने डीएम संग किया योगाभ्यास

सोनभद्र जनपद में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में योग की शुरुआत की गई। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी खबर

Updated : 15 June 2025, 10:57 AM IST
google-preferred

सोनभद्र: जिले में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में इस आयोजन की शुरुआत हुई, जिसमें जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर डीएम की अध्यक्षता में सैकड़ों अधिकारी, कर्मचारी, महिलाएं और स्थानीय नागरिकों ने एक साथ योगाभ्यास किया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान डीएम बद्रीनाथ सिंह ने योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम है, बल्कि मानसिक शांति और जीवन में संतुलन बनाए रखने का भी एक प्रभावी उपाय है। उन्होंने कहा कि आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी में योग अपनाकर हम कई शारीरिक और मानसिक बीमारियों से बच सकते हैं।

कलेक्ट्रेट में लोगों ने डीएम संग किया योगाभ्यास

यूपी सरकार के निर्देशानुसार 15 जून से 21 जून तक पूरे प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में सोनभद्र में भी योग से जुड़ी गतिविधियाँ पूरे सप्ताह आयोजित की जाएंगी। जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि 15 जून से 20 जून तक प्रतिदिन कलेक्ट्रेट परिसर में योगाभ्यास कराया जाएगा। इन सत्रों में सरकारी कर्मचारियों, स्थानीय नागरिकों, महिलाओं, युवाओं और स्कूलों के छात्रों को भी शामिल किया जाएगा।

International Yoga Day

योगाभ्यास करते डीएम बद्रीनाथ सिंह

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 21 जून को आयोजित होने वाला भव्य योग समारोह होगा, जिसे तियरा स्टेडियम में बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। इस आयोजन में जिलेभर से लोग भाग लेंगे और योग के जरिए स्वास्थ्य और आत्मचिंतन के महत्व को समझेंगे। इस दिन योग प्रशिक्षकों द्वारा विशेष सत्र लिए जाएंगे और नागरिकों को नियमित योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर

डीएम ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे आज विश्वभर में अपनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता मिली और अब भारत सहित दुनिया के कई देशों में योग को गंभीरता से अपनाया जा रहा है।

International Yoga Day

कलेक्ट्रेट परिसर में योग करते लोग

कई देशों ने योग को गंभीरता से अपनाया

कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित पहले दिन के योग सत्र में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारियों और स्कूली बच्चों ने भाग लिया। प्रशिक्षकों ने उपस्थित लोगों को योग के विभिन्न आसनों और प्राणायाम की विधियों का अभ्यास कराया और उनके स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम के अंत में डीएम बद्रीनाथ सिंह ने सभी लोगों से अपील की कि वे इस सप्ताह आयोजित योग सत्रों में भाग लें और 21 जून को तियरा स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में पूरे जोश और उमंग के साथ उपस्थित होकर इस अभियान को सफल बनाएं।

Location :  Sonbhadra

Published :  15 June 2025, 10:57 AM IST

Related News

Advertisement

No related posts found.