सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘द वन’ फंसी लीगल पचड़े में: चोरी के गाने पर भड़के सिंगर, इंस्टाग्राम पर दिए सबूत

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन' रिलीज से पहले विवादों में! सिंगर सरगम वैश ने मेकर्स पर 'ऐगिरि नंदिनी' गाना बिना इजाजत ट्रेलर में चुराने का आरोप लगाया। जानिए सबूत और कानूनी कार्रवाई की पूरी खबर।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 21 September 2026, 12:43 PM IST

Mumbai: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर बहुचर्चित फिल्म 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' (The Vvaan) अपनी 25 सितंबर 2026 की रिलीज से ठीक पहले एक बड़े विवाद में फंस गई है। बिहार के बिहटा स्थित वन देवी मंदिर की रहस्यमयी कहानी पर आधारित इस फिल्म पर इंडिपेंडेंट सिंगर सरगम वैश ने 'चोरी' का गंभीर आरोप लगाया है।

सिंगर का दावा है कि मेकर्स ने उनकी बिना अनुमति और जानकारी के फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर में उनके अनरिलीज्ड गाने 'ऐगिरि नंदिनी' के वोकल्स और मास्टर फाइल का 25 सेकेंड तक इस्तेमाल किया है।

वीडियो शेयर कर दिए सबूत

सरगम वैश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर सबूत पेश किए। उन्होंने बताया कि ट्रेलर में 1 मिनट 08 सेकंड से 1 मिनट 33 सेकंड तक बजा गाना उनकी अपनी मास्टर फाइल है। जब ऑस्कर व ग्रैमी विजेता और CBFC सदस्य रिकी केज ने पूछा कि अनरिलीज्ड गाने की मास्टर रिकॉर्डिंग मेकर्स तक कैसे पहुंची, तो सरगम ने बताया कि यह गाना एक अन्य बड़े प्रोजेक्ट को दिया गया था, जहां से यह लीक होकर 'द वन' की टीम तक पहुंच गया।

नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, 44 दिनों में की बंपर कमाई

सरगम ने चेतावनी दी है कि यदि मेकर्स ने जल्द गाना नहीं हटाया तो उनकी लीगल टीम कानूनी कार्रवाई करेगी।

फिल्म इंडस्ट्री में लगातार बढ़ रहे कॉपीराइट विवाद

बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री में इंडिपेंडेंट कलाकारों के काम को बिना क्रेडिट या परमिशन इस्तेमाल करने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इसी महीने 'मिर्जापुर द मूवी' के मेकर्स पर भी रैपरिया बालम ने उनके गाने 'शूरवीर' को चोरी करने का आरोप लगाते हुए कानूनी नोटिस भेजा था।

भारतीय बॉक्स ऑफिस के बाद अब विदेशों में बजेगा ‘हनुमान अंश’ का डंका, दुनियाभर में रिलीज होगी फिल्म

फिलहाल दीपक कुमार मिश्रा द्वारा निर्देशित और बालाजी टेलीफिल्म्स व TVF द्वारा प्रोड्यूस की जा रही फिल्म 'द वन' के मेकर्स की ओर से इन संगीन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Location :  Mumbai

Published :  21 September 2026, 12:43 PM IST