अक्षय कुमार ने कहा कि ‘भूत बंगला’ फैमिली फिल्म है और ‘धुरंधर 2’ एक एक्शन-एडल्ट फिल्म, इसलिए दोनों फिल्मों का अलग-अलग दर्शक वर्ग रहेगा। रिलीज़ के बीच तीन हफ्ते का अंतर बॉक्स ऑफिस पर फायदे का संकेत देता है।
'धुरंधर 2' के चलते 'भूत बंगला' को होने वाला नुकसान कितना संभव (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
Mumbai: बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' धमाल मचा रही है और इसके लगातार शानदार कलेक्शन के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ को इसका असर पड़ेगा। इस बारे में अक्षय ने अपनी राय रखी है और इंडस्ट्री के लिए पॉजिटिव दृष्टिकोण अपनाया है।
अक्षय कुमार ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में बताया, "भूत बंगला बच्चों और परिवारों के लिए है। धुरंधर 2 एक एक्शन और एडल्ट फिल्म है, जबकि हमारी फिल्म फैमिली एंटरटेनमेंट है। हमारे लिए यह बहुत अच्छी बात है कि सभी फिल्में सफल हों, यह इंडस्ट्री के लिए भी फायदे का सौदा है।"
उन्होंने यह भी कहा कि दोनों फिल्मों के बीच तीन हफ्ते का अंतर काफी है। अक्षय के मुताबिक, "21 दिन का समय काफी होता है, इसका असर रिलीज़ पर कैसा पड़ेगा, यह समय ही बताएगा।"
Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाका, पहले दिन बनाए 10 रिकॉर्ड्स
अक्षय कुमार ने 'धुरंधर 2' की शानदार बॉक्स ऑफिस सफलता पर अपनी खुशी जताई। उन्होंने कहा, "मैं बहुत खुश हूं कि धुरंधर 2 इतनी अच्छी चल रही है। इतनी बड़ी संख्या में दर्शक सिनेमाघरों में जा रहे हैं। यह हमारी हिंदी सिनेमा के लिए भी बहुत अच्छा संकेत है।"
अक्षय ने आगे बताया कि जब कोई फिल्म अच्छा परफॉर्म करती है, तो यह न सिर्फ इंडस्ट्री के लिए बल्कि मीडिया के लिए भी लाभदायक है। उनके अनुसार "हमारे लिए यह बहुत अच्छी बात है कि सभी फिल्में चलें। इंडस्ट्री और मीडिया दोनों के लिए यह सकारात्मक स्थिति है।"
‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार के साथ तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव और असरानी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म हॉरर-कॉमेडी जॉनर की है और 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
अक्षय और प्रियदर्शन की यह जोड़ी लगभग एक दशक बाद फिर से साथ आई है। उनके पहले के सहयोग में हिट फिल्में जैसे 'हेरा फेरी', 'गरम मसाला' और 'भूल भुलैया' शामिल हैं।
'भूत बंगला' का मुकाबला 'डकैत: ए लव स्टोरी' से भी होगा, जिसमें आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म हिंदी और तेलुगू दोनों वर्जन में रिलीज़ होगी। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि 'धुरंधर 2' का लगातार अच्छा प्रदर्शन ‘भूत बंगला’ के शुरुआती कलेक्शन पर असर डाल सकता है।
हालाँकि, अक्षय का मानना है कि फिल्में अलग जॉनर की हैं और फैमिली दर्शकों के लिए यह बिल्कुल नई अनुभव होगी। उनका यह भी कहना है कि इंडस्ट्री के लिए यह अच्छा है कि कई फिल्में एक साथ सफलता पा रही हैं।
Dhurandhar 2 का बॉक्स ऑफिस धमाका: पहले मंडे तक 7 करोड़ पार, 700 करोड़ क्लब की ओर
लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, 'धुरंधर 2' ने रिलीज के छह दिनों में (18 मार्च को पेड प्रीव्यू मिलाकर) 829.76 करोड़ रुपये का टोटल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। यह लगातार बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हो रही है।
अक्षय की 'भूत बंगला' और रणवीर की 'धुरंधर 2' का यह समय अंतर, फिल्म इंडस्ट्री के लिए रोमांचक माहौल बना रहा है। अक्षय के अनुसार, दर्शकों के अलग-अलग पसंद और जॉनर की वजह से दोनों फिल्मों के सफल होने की संभावना समान रूप से मौजूद है।