रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण ने अंबानी के घर किए बप्पा के दर्शन, दोनों का नया लुक हुआ वायरल

गणेश चतुर्थी के मौके पर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अंबानी परिवार द्वारा आयोजित गणेश उत्सव में शामिल हुए। इस दौरान रणवीर का क्लीन शेव लुक और कपल का ट्विनिंग अंदाज सोशल मीडिया पर छा गया।

Post Published By: Sapna Srivastava
Updated : 28 August 2025, 2:48 PM IST
google-preferred

Mumbai: मुंबई में गणेश चतुर्थी का उत्सव इस बार भी खास अंदाज में मनाया जा रहा है। बॉलीवुड के तमाम सितारों ने बप्पा के दर पर हाज़िरी लगाई। इसी बीच चर्चा में रहे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, जो अंबानी परिवार के घर आयोजित गणेशोत्सव में शामिल होने पहुंचे। इस मौके पर दोनों का लुक सोशल मीडिया पर छा गया और फैंस ने जमकर तारीफ की।

रणवीर और दीपिका दोनों ने की ट्विनिंग

रणवीर और दीपिका दोनों ही ब्राउन आउटफिट में ट्विनिंग करते नजर आए। दीपिका ब्राउन कलर के एम्बेलिश्ड कुर्ते और नीट बन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं रणवीर का नया लुक सबका ध्यान खींचने वाला रहा। लंबे समय तक स्पाई थ्रिलर फिल्म धुरंधर के लिए लंबी दाढ़ी और बालों में नजर आ चुके रणवीर ने इस बार क्लीन शेव और शार्प लुक अपनाया। उनका यह बदला हुआ अंदाज तुरंत वायरल हो गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दीपिका ने सबसे पहले बप्पा की पूजा-अर्चना की। इसके बाद रणवीर ने माथा टेका और आशीर्वाद लिया। हालांकि इस खास मौके पर दोनों की बेटी दुआ नजर नहीं आई।

इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर फोटो

यह वीडियो पल्लव पालीवाल के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया, जिसे फैंस लगातार शेयर और कमेंट कर रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा, 'दीपिका बहुत खूबसूरत और अट्रैक्टिव लग रही हैं,' वहीं एक अन्य फैन ने कहा, 'बहुत दिनों बाद दोनों को साथ देखा, ये मेरी फेवरेट जोड़ी है।' कई फैंस ने कमेंट सेक्शन में दिल वाले इमोजी भी जमकर शेयर किए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal) 

फर्स्ट लुक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लॉन्च

इस मौके पर रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म धुरंधर की चर्चा भी तेज हो गई है। हाल ही में इसका फर्स्ट लुक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया गया था, जिसने धमाल मचा दिया। केवल छह दिनों में इसे तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 20 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया।

धुरंधर का फर्स्ट लुक अब 29 अगस्त को रिलीज़ होने वाली फिल्म परम सुंदरी के साथ सिनेमाघरों में भी दिखाया जाएगा। सीबीएफसी ने इस फर्स्ट लुक को यू/ए 16+ सर्टिफिकेशन दिया है और यह 2 मिनट 42 सेकंड का होगा। फिल्म के निर्देशक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता आदित्य धर हैं और यह 5 दिसंबर 2025 को रिलीज़ होगी।

इससे पहले रणवीर के जन्मदिन पर जब इसका डिजिटल फर्स्ट लुक आया था, तो यूट्यूब पर इसे 5.3 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया था। अब जब सिनेमाघरों में इसका अनावरण होगा, तो फिल्म को लेकर फैंस का उत्साह और भी बढ़ने की उम्मीद है।

Location : 
  • Mumbai

Published : 
  • 28 August 2025, 2:48 PM IST